{"_id":"58ef96114f1c1b462dcf880e","slug":"thives-ruin-targets-on-innocent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 10 साल की मासूम बच्ची से किया ऐसा हश्र, जिसे देख रो देंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल की मासूम बच्ची से किया ऐसा हश्र, जिसे देख रो देंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:38 AM IST
मासूम पर टूटा चोरों का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 साल की एक मासूम, जिसने दुनिया में लोगों को पहचानना तक नहीं शुरु किया, उसके साथ ऐसी हरकत की गई, जिसे देख किसी की भी आंखों से पानी निकल सकता है।
मासूम पर टूटा चोरों का कहर
- फोटो : अमर उजाला
घटना हिला देने वाली है, अमृतसर कत्थूनंगल थाने के पाताल पुरी गांव में दस साल की नैना का कसूर बस इतना था कि रात को ये घर में घुसे चोरों को पहचान गई। जिसके बाद जो हुआ वो कम से कम किसी इंसान के लिए कर पाना आसान नहीं है।
मासूम पर टूटा चोरों का कहर
- फोटो : अमर उजाला
चोरों ने नैना के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर चुन्नी से उसका गला घोंटने की कोशिश की। अब यह मासूम मौत से जूझ रही है। गंभीर हालात में नैना का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। तीन दिन पुरानी इस घटना से पर्दा तब उठा, जब इनडिपेंडेंट स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्य नैना को इंसाफ दिलाने के लिए वीरवार सुबह कत्थूनंगल पहुंचे।
विज्ञापन
मासूम पर टूटा चोरों का कहर
- फोटो : अमर उजाला
नैना दूसरी कक्षा की छात्रा है। मां-बाप दोनों मजदूरी करते हैं। वह जब अपने कमरे में अकेली सो रही थी, तभी चोरी की नीयत से गांव के ही दो युवक घर में घुसे। नैना ने दोनों को पहचान लिया और शोर मचाने लगी, लेकिन नैना की एक न चली। आरोपी युवकों ने उसके सिर पर दातर से कई वार किए। साथ ही चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश की, पर नैना बच गई।
मासूम पर टूटा चोरों का कहर
- फोटो : अमर उजाला
पिता जीवन लाल और मां राधा कहती हैं कि इनडिपेंडेंट स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष केशव कोहली, मुनीष शर्मा, आंसू खोसला, राहुल सिंह, दीपक बतरा, पुनीत वर्मा की मदद से उन्होंने वीरवार को नैना को कत्थूनंगल से गुरुनानक देव अस्पताल लेकर आए। इसका अलावा वे मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने भी पहुंचे। एचएचओ परमजीत सिंह कहते हैं कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी गांव का सोढ़ी नामक युवक है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।