फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: मिठाई देने के बहाने प्रापर्टी डीलर के घर में घुसे लुटेरे, मचाया कोहराम

Thu, 24 Nov 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 24 Nov 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
big loot in ludhiana Posh area, crime in ludhiana
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
बड़े आराम से मिठाई लेकर आए लुटेरे प्रापर्टी डीलर के घर में घुस गए। अंदर जाकर उन्होने जो कोहराम मचाया, आप भी देखिए
big loot in ludhiana Posh area, crime in ludhiana
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना के पॉश इलाके टैगोर नगर में बुधवार को दिन दिहाड़े लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों ने प्रापर्टी डीलर की पत्नी को बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की नकदी और 15 तोले सोने के जेवरात लूट लिए। लुटेरे घर में प्रापर्टी डीलर के दोस्त का जन्मदिन का डिब्बा देने के बहाने घर में घुसे थे। 
big loot in ludhiana Posh area, crime in ludhiana
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट
लुटेरों ने घर में करीब आधा घंटा लूट का तांडव मचाया। इसी दौरान महिला का बेटा घर आया तो लुटेरों को देखकर उसने शोर मचा दिया। जैसे ही शोर मचा तो आरोपी फरार हो गए। इसी दौरान उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
big loot in ludhiana Posh area, crime in ludhiana
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। जिससे पता चला कि लुटेरे स्कार्पियो में सवार होकर आए थे। जिस पर गुरदासपुर का नंबर लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रापर्टी डीलर रोशन लाल की पत्नी अर्पणा ने कहा कि दोपहर के समय उनके पति किसी काम से बाहर गए थे और बेटा केवीएम स्कूल गया था। 
विज्ञापन
big loot in ludhiana Posh area, crime in ludhiana
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब सवा दो बजे दो युवक घर के बाहर आए। उन्होंने डोर बेल बजाई तो वह दरवाजा खोलने के लिए चली गई। एक युवक ने हाथ में मिठाई का डिब्बा पकड़ा हुआ था। युवक ने कहा कि उनके पति रोशन लाल के दोस्त के बेटे का जन्म दिन है तो रोशन लाल जी किसी काम से बाहर है। उन्होने कहा है कि उनका डिब्बा घर पकड़ा दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed