Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 25.10 lakh swindled under the pretext of sending to America

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 25.10 लाख की ठगी

Tue, 10 Nov 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rs 25.10 lakh swindled under the pretext of sending to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे को अमेरिका भेजकर पढ़ाई के साथ नौकरी दिलाने और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर पिता से करीब 25.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। थाना गांधीनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरोजिनी कॉलोनी के लक्ष्मी नगर निवासी मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे उत्सव सिंघल को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात गांव बैंडी के पूर्व सरपंच संदीप सिंह से हुई। संदीप ने उसे पंजाब के होशियारपुर निवासी भीष्म सिंह और सोनीपत निवासी अरुण मलिक के बारे में बताया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार भीष्म सिंह का मोहाली स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास में कार्यालय और संदीप सिंह का चंडीगढ़ के सेक्टर-आठ में कार्यालय था। आरोपियों ने उत्सव को अमेरिका में पढ़ाई के साथ नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसने अमेरिका का स्टडी और वर्क वीजा बंद होने की बात कही तो आरोपियों ने अपनी यूनिवर्सिटी के माध्यम से भेजने का भरोसा दिलाया। उन्होंने इमिग्रेशन, यूनिवर्सिटी और अन्य दस्तावेज दिखाकर कुल 40 लाख रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने 23 अगस्त 2024 को 50 हजार रुपये एडवांस दिए। इसके बाद 11.50 लाख रुपये खाते में जमा करवाए। अक्तूबर में 1.75 लाख और दिसंबर 2024 में 1.50 लाख रुपये और दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उत्सव को फर्जी टिकट और वीजा दिखाकर मुंबई एयरपोर्ट भेज दिया।
वहां दो दिन इंतजार करने के बावजूद इमिग्रेशन विभाग से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसे वापस बुलाना पड़ा।
आरोपियों ने तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद होने की बात कही। फरवरी 2025 की शुरुआत में आरोपियों ने उसे तीन लाख रुपये लेकर मोहाली बुलाया और बेटे का सेंट विन्सेंट का ऑफर लेटर आने की बात कही। 12 फरवरी 2025 को उत्सव को सेंट विन्सेंट भेज दिया गया।
इसके बाद आरोपियों ने कहा कि अमेरिका भेजने तक हर माह 40 से 50 हजार रुपये उनके खाते में जमा करवाने होंगे। उसने 13 अप्रैल को 45 हजार, मई में 41 हजार और सितंबर में दो लाख रुपये पूर्व सरपंच संदीप की मौजूदगी में दिए। अक्तूबर 2025 में चार लाख रुपये भी आरोपियों के खाते में जमा करवाए। जुलाई 2026 तक उसका बेटा वहां काम नहीं मिलने और खाने-पीने के खर्च की परेशानी बताता रहा। आरोपियों से अमेरिका भेजने के बारे में पूछने पर वे टालमटोल करने लगे। अब उत्सव को वहां के प्रशासन की ओर से डिपोर्ट करने की धमकियां मिल रही हैं।

शिकायत के आधार पर भीष्म सिंह, अरुण मलिक और संदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विशाल, थाना प्रभारी गांधीनगर, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed