फ्लैट में जिस्मफिरोशी का धंधा हुआ करता था और व्हाट्सऐप पर स्पेशल पैकेज ऑफर किए जाते थे। पुलिस ने छापा मारा तो नजारा देखकर पानी पानी हो गई।
देह व्यापार के इस धंधे का पर्दाफाश पंजाब के अमृतसर में हुआ। पुलिस ने तीन महिलाओं व तीन युवकों को न्यू अमृतसर इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। बी डिवीजन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जिस्मफरोशी अड्डा चलाने वाली महिला पिछले दो सालों से इस धंधे से जुड़ी थी। उसके पास दूसरे शहरों से लड़कियों को लाकर यह धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने छापामारी के दौरान तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया।
तीनों लड़कियां जालंधर व लुधियाना की रहने वाली हैं। इनके साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपियों में न्यू अमृतसर निवासी हरदेव सिंह, सरबजीत सिंह व दानिश शामिल हैं। तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है।
थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग साइट पर इस धंधे से जुड़े लोग ग्राहकों को फांस कर न्यू अमृतसर के फ्लैट में लाया करते थे। इस फ्लैट को एक महिला ने किराए पर ले रखा था। वह मौके से फरार है।