फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohali Video Case: पूरी रात हुआ हंगामा, कई वीडियो वायरल, सुबह बदल गई कहानी तो उठे ये सवाल

Mon, 19 Sep 2022 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Sep 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Read the full story of uproar in the private university of Mohali
विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्राओं के नहाते वक्त वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का मामले सामने आने पर विद्यार्थियों ने शनिवार पूरी रात हंगामा किया। सोशल मीडिया से लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस तक विद्यार्थी डटे रहे। आखिरकार उनकी आवाज जिला प्रशासन से लेकर सरकार तक पहुंची लेकिन सुबह होते-होते पूरी कहानी बदल गई। प्रशासन के अफसरों ने यूनिवर्सिटी और हॉस्टल का दौरा कर बिना जांच पूरी हुए स्पष्ट तौर पर कह दिया कि आरोपी छात्रा ने केवल अपने ही वीडियो आरोपी लड़के को भेजे हैं, किसी अन्य छात्रा के नहीं। आगे कहा कि छात्रा पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है। यह भी कहा कि हॉस्टल में किसी छात्रा ने आत्महत्या नहीं की है। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई जा रही हैं।


 

Read the full story of uproar in the private university of Mohali
विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर तीन बजे से ही गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला उजागर हो गया था। कुछ छात्राओं ने संदेह जताया था कि एक छात्रा ने उनके नहाने के वीडियो बनाकर वायरल किए हैं। पहले उन्होंने अपने स्तर पर लड़की से बातचीत कर पता लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो वार्डन और डीएसडब्ल्यू तक मामला पहुंचा। इसमें कई चीजें साफ हो गई थीं लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने छात्राओं की बात को गंभीरता से नहीं लिया। जब शाम सात बजे तक यूनिवर्सिटी ने कोई कार्रवाई नहीं की तो छात्राओं ने संघर्ष की रणनीति बना ली। 

Read the full story of uproar in the private university of Mohali
विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रात 10 बजे तक यूनिवर्सिटी के अंदर और बाहर पीजी में रहने वाली छात्राएं जुटनी शुरू हो गईं। यूनिवर्सिटी भी छात्राओं के इस रुख को भांप नहीं पाई। रात 11 बजे से विद्यार्थियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली और मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगने लगे। पुलिस तक मामला पहुंचा लेकिन विद्यार्थी पीछे नहीं हटे। घंड़ूआं पुलिस जब मामला नहीं निपटा पाई तो डीएसपी रूपिंदर कौर सोही और एसपी देहात नवरीत विर्क मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों का पक्ष सुना। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि संघर्ष को दबाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधकों ने छात्रावास के कमरों में ताले लगवा दिए और गेट तक बंद कर दिया ताकि विद्यार्थी संघर्ष में शामिल न हो पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Read the full story of uproar in the private university of Mohali
सड़कों पर उतरे छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वाई-फाई भी बंद कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने विद्यार्थियों से पूछा कि आप क्या चाहते हैं तो उनका कहना था कि आरोपी छात्रा पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इस मामले में जो लोग जुड़े हैं, उन्हें भी पकड़ा जाए क्योंकि मामला उनके जीवन से जुड़ा है। हालांकि इस बीच कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। फिर पुलिस ने सुबह चार बजे तक केस दर्ज कर लिया। इसके बाद छात्र वहां से निकले। इसके बाद एहतियात के तौर पर सुबह पांच बजे पुलिस ने यूनिवर्सिटी के कैंपस पर एआरपी व पुलिस टीमें तैनात कर दीं। जैसे ही मामला सोशल मीडिया ट्रेंड करने लगा तो सरकार भी हरकत में आ गई। करीब आठ बजे डीसी अमित तलवार, एसएसपी विवेकशील सोनी, महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।  

विज्ञापन
Read the full story of uproar in the private university of Mohali
रात में जुटे छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देर रात तक छात्रावास में चलता था कंस्ट्रक्शन का काम
जिस छात्रावास में वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पता चला है कि पहले वह लड़कों का छात्रावास था। कुछ समय पहले ही उसे छात्राओं के छात्रावास के रूप में बदला गया है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में देर रात कंस्ट्रक्शन का काम चलता रहता है। ऐसे में रात में बाहरी लोग काम के लिए वहां आते हैं जबकि उनके परिजनों को भी रात में आने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं, छात्रावास के अंदर छात्राओं के पहनावे को लेकर भी सवाल उठाए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed