फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amritsar: सुरक्षा में आठ जवान तैनात... फिर कैसे हो गई हिंदू नेता की हत्या, पंजाब पुलिस पर उठे सवाल

Fri, 04 Nov 2022 10:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on Punjab Police after Shiv Sena leader's murder in Amritsar
शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार शाम को दिनदहाड़े बाजार में हत्या करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे। इसके बावजूद एक युवक सूरी पर फायर कर कोठी में घुस गया। कुछ पुलिस कर्मचारी हमलावर के पीछे कोठी की तरफ भागे। मगर वहीं दो पुलिस कर्मचारी हाथ बांधे घटनास्थल पर मूक दर्शक बने रहे।

Questions raised on Punjab Police after Shiv Sena leader's murder in Amritsar
शिवसेना नेता सुधीर सूरी (सफेद घेरे में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

गोपाल मंदिर के सामने प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता की हत्या के बाद शिवसैनिकों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ की और एक कार के शीशे भी तोड़ डाले। शिवसैनिकों ने खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा पुलिस को नाकाम बताया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है। 

Questions raised on Punjab Police after Shiv Sena leader's murder in Amritsar
अमृतसर में हिंदू नेता की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी को आतंकी धमकी मिलने के बाद आठ सुरक्षाकर्मी और दो ड्राइवर मिले थे। इसके अलावा उनके निवास पर भी पांच हथियारबंद सुरक्षा कर्मी भी तैनात थे। पिछले साल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद से ही वह आतंकियों के निशाने पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Questions raised on Punjab Police after Shiv Sena leader's murder in Amritsar
सुधीर सूरी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वायरल वीडियो मामले में जंडियाला गुरु की पुलिस ने हिंदू नेता सुधीर सूरी के खिलाफ केस दर्ज किया था और उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। वहीं पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने सुरक्षा के सवाल पर कहा कि सुधीर सूरी को पर्याप्त सुरक्षा मिली थी लेकिन कितने पुलिस कर्मी तैनात थे इसकी जानकारी उनके पास नहीं है।

विज्ञापन
Questions raised on Punjab Police after Shiv Sena leader's murder in Amritsar
गोली लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में तनाव का माहौल, हिंदुओं में आक्रोश
सुधीर सूरी की पुलिस अधिकारियों के सामने हत्या से पंजाब में तनाव का माहौल बन गया है। वहीं हिंदू नेताओं में आक्रोश पैदा हो गया है। भाजपा नेता अमित तनेजा का कहना है कि पंजाब सरकार प्रो-खालिस्तानी है। यह किसी से छिपा नहीं है कि अरविंद केजरीवाल 2017 के चुनाव में आतंकवादी की कोठी में ठहरे थे। हिंदू नेताओं में रोष है और केंद्र सरकार कभी भी पंजाब में काला दौर वापस नहीं आने देगी लेकिन पंजाब सरकार को हिंदू नेताओं की सुरक्षा यकीनी बनानी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed