फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमिका ने की जिद... और नहीं बनी बात, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, जान लें वजह

Mon, 31 Oct 2022 10:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend arrested for murder of girl in Chandigarh
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के जालंधर के नूरमहल की युवती अंजलि की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने होशियारपुर के गांव शेरपुर निवासी आरोपी जगरूप सिंह (24) को गिरफ्तार कर लिया है। अंजलि का शव बीते 28 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सुखना लेक के पीछे बुद्धा पार्क में नाले के किनारे मिला था। पुलिस के मुताबिक अंजलि जगरूप से शादी करना चाहती थी और दोनों रिलेशनशिप में थे। जगरूप ने शादी से इंकार कर दिया था लेकिन अंजिल शादी का दबाव डाल रही थी इसलिए जगरूप ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने घर लौट गया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। 

Boyfriend arrested for murder of girl in Chandigarh
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस का दावा है कि आरोपी को जीएमसीएच-32 के पास से सोमवार शाम चार बजे पकड़ा गया। जगरूप के पिता पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे और उनकी मौत हो चुकी है। उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलनी थी। बुद्धा पार्क में जब युवती का शव मिला तो उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। उसकी चुन्नी गले में लिपटी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। 

Boyfriend arrested for murder of girl in Chandigarh
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल से गायब था अंजलि का मोबाइल 
अंजलि का मोबाइल फोन घटनास्थल से गायब था। वहीं पर्स, नकदी, डायरी व अन्य सामान पार्क में ही पड़ा था। बैग में मिली डायरी के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया। पुलिस आरोपी से मृतका का मोबाइल बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend arrested for murder of girl in Chandigarh
चंडीगढ़ पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई। - फोटो : अमर उजाला

ब्यूटी पार्लर में करती थी नौकरी
अंजलि जालंधर में ही एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती थी। घर से 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे यह कह कर निकली कि वह चर्च जा रही है। डीएसपी पलक गोयल ने बताया कि आरोपी मृतका को लेकर सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद वहां से दोनों ऑटो से सुखना लेक पहुंचे। आरोपी उसे शादी न करने के लिए समझा रहा था। वह इसी मकसद से उसे चंडीगढ़ लेकर आया था लेकिन बात नहीं बनी तो अंजलि की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Boyfriend arrested for murder of girl in Chandigarh
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों के बोर्ड ने किया था पोस्टमार्टम, गला घोटकर की थी हत्या 
मृतका का सेक्टर-16 अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड की देखरेख में पोस्टमार्टम हुआ था। हालांकि पुलिस ने मृतका का शव देखने के बाद हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हो गया था कि अंजलि की गला घोटकर हत्या की थी।
 

आरोपी को सोमवार शाम जीएमसीएच-32 के पास से गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल की कॉल डिटेल्स से पता चला कि अंजलि की आखिरी बार जगरूप से बात हुई थी। परिवार ने भी बताया कि जगरूप अंजलि के साथ रिलेशनशिप में था। इसके बाद पुलिस ने जगरूप को गिरफ्तार कर लिया। - श्रुति अरोड़ा, एसपी सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed