फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moose Wala Death: मॉर्डन हथियारों से हत्यारों ने चलाई 40 गोलियां...सात ने गायक को किया छलनी, कंपा देने वाला था मंजर

Sun, 29 May 2022 08:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 May 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead Day After Security Withdrawn News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात को मानसा के गांव जवाहरके में शाम करीब पांच बजे अंजाम दिया गया। सिद्धू अपने दो साथियों के साथ अपनी थार कार में सवार थे। हमले में दोनों साथी भी घायल हैं। हमलावरों ने अत्याधुनिक हथियारों से करीब 40 गोलियां चलाईं। ड्राइविंग सीट पर बैठे सिद्धू मूसेवाला को करीब सात गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। 

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead Day After Security Withdrawn News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे शुभदीप सिंह उर्फ गायक सिद्धू मूसेवाला अपनी थार चलाकर गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। जैसे ही वह गांव जवाहरके में पहुंचे तो दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सिद्धू मूसेवाला के साथ एक सुरक्षाकर्मी था। 

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead Day After Security Withdrawn News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

मूसेवाला को सीने व अन्य हिस्सों में करीब सात गोलियां लगीं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गौतम तुरा घटनास्थल पर पहुंचे। सिद्धू मूसेवाला व उनके दो अन्य साथियों को सिविल अस्पताल मानसा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मूसेवाला को मृत करार दिया और उनके साथियों को लुधियाना रेफर कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead Day After Security Withdrawn News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

सिद्धू मूसेवाला के साथ पहले सात सुरक्षाकर्मी थे। पंजाब सरकार ने शनिवार को ही उनकी सुरक्षा वापस ली थी। इसके बाद उनके पास एक गनमैन था। जैसे ही सिद्धू मूसेवाला गांव जवाहरके पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोकी और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों से थार गाड़ी भी चकनाचूर हो गई। सिद्धू मूसेवाला हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे।

विज्ञापन
Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead Day After Security Withdrawn News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

मगर रविवार शाम को वह अपनी नई थार को खुद चलाकर गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी हत्या हो गई। दूसरी ओर, पुलिस अभी तक यह पता नहीं कर पाई है कि हमला किसने और क्यों किया। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान इस हत्याकांड को लेकर नहीं आया है। गोलियां की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed