{"_id":"597c4b3d4f1c1b0a5b8b4c8f","slug":"punjab-school-teacher-illegal-sexual-relations-with-student","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पापा, टीचर मेरे साथ गंदा काम करती है...मना करने पर स्कूल से नाम काटने को कहती है'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'पापा, टीचर मेरे साथ गंदा काम करती है...मना करने पर स्कूल से नाम काटने को कहती है'
Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
sexual harassment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पापा, टीचर मेरे साथ गंदा काम करती है और मना करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी देती है। नाबालिग बच्चे ने पिता को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
2 of 6
sexual harassment
घटना पंजाब के राजपुरा की है। घनौर के नजदीकी एक गांव के सरकारी हाई स्कूल की महिला शिक्षक पर बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने उसके साथ कथित तौर पर नाजायज सम्बध बनाने के आरोप लगाए हैं। नाबालिग के परिजनों ने स्कूल में रोष प्रदर्शन करते हुए महिला शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। आरोपी महिला शिक्षक वीरवार सुबह से स्कूल से गायब बताई जा रही है।
3 of 6
बच्चे संग कुकर्म
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को शिक्षा विभाग की सर्किल एजूकेशन अफसर (सीईओ) निशी जलोटा जांच टीम के साथ स्कूल पहुंची तो उन्हें शिक्षिका के खिलाफ विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ ने शिकायत देकर तुरंत सस्पेंड करने की गुहार लगाई। नाबालिग छात्र के पिता ने बताया कि महिला शिक्षक उसे बहला फुसला कर नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती है। उसने कई बार बेटे घर पर बुलाकर अनैतिक कार्य करने के लिए बाध्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sexual harassment
पिता ने बताया कि ऐसा न करने पर उसने उसका स्कूल से नाम काट देने की भी बात कही। हमें इस बात का पता तब चला जब हमारे लड़के सारी बातें बताई। पिता के मुताबिक जैसे ही हमें इस बात का पता चला तो हम गांव के लोगों को लेकर स्कूल में पहुंचे तो महिला शिक्षक हम से बात किए बगैर पिछले दरवाजे से फरार गई। इसके बाद हमने शम्भू थाना में शिकायत दर्ज करवाकर महिला शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
5 of 6
sexual harassment
जांच अधिकारी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि हमारे पास महिला शिक्षिका की ओर से नाबालिग छात्र के साथ किए जा रहे अनैतिक कार्यों की शिकायत आई है। पिछले दो दिनों से उक्त शिक्षिका से बात नहीं हो पा रही जब तक उनसे बात नहीं हो पाती तब तक हम कुछ भी बताने को असमर्थ हैं। थाना प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।