{"_id":"5961e5364f1c1bde0b8b4730","slug":"punjab-bjp-leader-sex-racket-busted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल में बंधक बनाकर रखा था, कराते थे 'गंदा काम', पुलिस को यूं सुनाई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में बंधक बनाकर रखा था, कराते थे 'गंदा काम', पुलिस को यूं सुनाई आपबीती
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
sex recket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझे होटल में बंधक बनाकर रखा था। डराते थे, धमकाते थे और जबरन 'गंदा काम' करवाते थे। महिला की दर्दनाक आपबीती सुनाकर पुलिस वाले सन्न रह गए।
sex recket
घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। एक भाजपा सरपंच पर आरोप लगे हैं। उसने महिला को अपने होटल में बंधक बना लिया। वह उससे 40 दिनों तक वेश्यावृति करवाता रहा। वह उसे नशा देकर यह घिनौना कार्य करवाता था। एक ग्राहक उसके पास आया तो उसका दर्द जानकर पसीज गया। इसके बाद उस ग्राहक की मदद से महिला को इस नरक से मुक्ति मिली।
sex recket
ग्राहक ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और फिर पुलिस ने उसे यहां से मुक्त कराया। घटना दीनानगर की है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव झंडेचक्क के मौजूदा भाजपा सरपंच जोगिंद्रपाल ने उसे अपने एक होटल में बंधक बनाकर रखा हुआ था। वह उसे नशीली वस्तु सुंघाकर होटल में आने वाले ग्राहकों के पास भेजता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
sex recket
महिला ने बताया कि डेढ़ महीना पहले उसके ही गांव के तीन युवकों ने दवाई दिलाने के बहाने उसे अपनी कार में बिठाया। महिला ने बताया कि कार में युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। उसमें नशीली वस्तु मिला होने के कारण वह इसे पीने के बाद बेहोश हो गई। इसके बाद वे उसे रात को दीनानगर हाइवे पर पड़ते एक होटल में ले गए।
विज्ञापन
sex recket
वहां होटल के मालिक व भाजपा नेता जोगिंद्रपाल, अजय कुमार, सनी, डैनी व विनोद ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने देह व्यापार का धंधा करवाने के लिए उसका सौदा दिल्ली में भी कर दिया था। जब वह इस बात का विरोध करती तो उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते। इस तरह वह आरोपियों के इशारे पर नाचते हुए होटल में आने वाले ग्राहकों का शिकार बनती गई।