बीजेपी नेता के होटल में 'गंदा काम' होता था। पुलिस ने छापा मारा तो कमरों के अंदर का नजारा देखकर शर्मसार हो गए, तीन जोड़े आपत्तिजनक हाल में थे।
पंजाब के होशियारपुर की पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। जांच में बस स्टैंड के सामने चल रहा यह होटल भाजपा नेता का निकला। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के मालिक सहित तीन जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में काबू किया गया।
शहर में खबर के फैलते ही सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक फोन आया था। फोन करने वाले ने होशियारपुर के स्थानीय बस स्टैंड के पास भाजपा टिकट पर निगम चुनाव लड़ चुके नेता के होटल में देह व्यापार का धंधा चलने का दावा किया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा और तीन लड़के और तीन लड़कियों को काबू किया। अब पुलिस ने भाजपा नेता सहित सात लोगों को इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह की अगुवाई में थाना माडल टाऊन के एसएचओ राजेश अरोड़ा और थाना सिटी के एसएचओ प्रदीप सिंह की टीम ने यह छापेमारी की। होटल मालिक हरिकृष्ण सिंह सहित आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।