फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल ब्रेक : कैद से भागने के बाद गौंडर को फेसबुक पर मिलने लगी बधाईयां

Mon, 28 Nov 2016 10:12 AM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 28 Nov 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
Prison Break: After escaping from captivity Gunder had received congratulations on Facebook
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां को गोलियां मार भंगड़ा डालने वाले गैंगस्टर विक्की गौंडर को नाभा जेल से भागने के बाद से फेसबुक के जरिए बधाई मिल रही हैं। विक्की के भागने के चार घंटे बाद फेसबुक पर विक्की गौंडर गैंग पेज पर हरजीत सिंह ने विक्की की फोटो डाल कर एक पोस्ट जारी किया है। जिसमें विक्की को बधाई दी गई है। इस पोस्ट को आगे खूब शेयर किया जा रहा है। साथ ही इसे लाइक और इस पर कमेंट किए जा रहे हैं। फेसबुक पर उसके भागने की पहले से प्लानिंग होने की बात भी चल रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा है कि एक बार फिर विक्की ने पुलिस की भारी सुरक्षा में जेल में भागने में सफलता हासिल की।

Prison Break: After escaping from captivity Gunder had received congratulations on Facebook
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले वह अपने दुश्मन गैंगस्टर सुक्खा को भी भारी पुलिस सुरक्षा में मारने में कामयाब रहा था। साथ ही वहां से भाग भी गया था। विक्की को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। बठिंडा में गैंगस्टर से नेता बने रॉकी को शिमला से लौटते समय गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। विक्की ने गैंगस्टर रॉकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और बठिंडा के एसएसपी स्वप्न शर्मा को खुली चुनौती दी थी। उस समय भी विक्की ने अपने फेसबुक पर ही एसएसपी को चुनौती दी थी। 

Prison Break: After escaping from captivity Gunder had received congratulations on Facebook
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बनना चाहता है सेखों-
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां कत्लकांड में जेल में बंद गुरप्रीत सिंह सेखों गांव मुदकी जिला फिरोजपुर के अमीर परिवार के साथ संबंध रखता है। सेखों जुर्म की दुनियाका बेताज बादशाह बनना चाहता था, जिसके चलते उसने विक्की गौंडर के साथ मिलकर काहलवां कत्लकांड को अंजाम दिया। इस कांड की सारी योजना सेखों की ओर से ही बनाई गई थी। सेखों ने सबसे पहले अपराध चंडीगढ़ में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर किया था। इसके बाद उसका नाम गैंगवार, कत्ल और इरादा-ए-कत्ल में आने लगा। सेखों जैपाल गैंग का करीबी भी माना जाता है। जैपाल गैंग वह गिरोह है, जिसने फाजिल्का के गैंगस्टर रॉकी को हिमाचल में सरेआम गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prison Break: After escaping from captivity Gunder had received congratulations on Facebook
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला

नीटा दियोल- नीटा दियोल अपराध की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम है, जिसको पंजाब पुलिस ने 22 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। नीटा दियोल के खिलाफ 21 जनवरी 2015 को फगवाड़ा में सुक्खा काहलवां कत्ल का मामला, चार मार्च 2015 को थाना सदर कोटकपूरा में इरादा कत्ल का मामला, 24 अप्रैल 2012 को थाना सिटी मलोट में मारपीट, असलाह एक्ट के अलावा अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। नीटा शेरा खुबन गैंग के साथ संबंध रखता है और 2012 में नीटा जाली पासपोर्ट के जरिये दुबई भाग गया था। 2015 में काहलवां कत्लकांड को अंजाम देने के लिए नीटा खास तौर पर भारत आया था और कांड को अंजाम देने के बाद दोबारा दुबई भाग गया था। 

विज्ञापन
Prison Break: After escaping from captivity Gunder had received congratulations on Facebook
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विक्रमजीत- नाभा जेल से फरार आरोपी विक्रमजीत भी विक्की गौंडर गैंग का साथी है और कई आपराधिक मामलों में शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed