फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोट दोगुना करने का वादा कर खेलते थे ऐसा खेल, बड़े-बड़े इनके सामने फेल

Wed, 20 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Wed, 20 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
police arrested three persons in kaithal
Kaithal News
ये गैंग आपके नोटों को दोगुना करने का वादा करता था, यही नहीं दोगुना किए पैसे दे भी देते थे लेकिन...
police arrested three persons in kaithal
Kaithal News
मामला हरियाणा के कैथल का है, जहां नोटों की गड्डी में ऊपर व नीचे 500 के नोट लगाकर बीच में कागज रखते हुए नोट दोगुने करने का झांसा देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पूछताछ के लिए न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लिया है। 
police arrested three persons in kaithal
Kaithal News
उनके पास से पुलिस ने 90 हजार रुपये के 500 के नोटों के साथ बनाई गई 80 गड्डियां बरामद कीं, जिन्हें 40 लाख रुपये बताया जा रहा था। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। गिरोह का गोरखधंधा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested three persons in kaithal
Kaithal News
दरअसल, टीम को सीआईए के कांस्टेबल मनीष कुमार ने सूचना दी कि एक स्विफ्ट कार में सवार गांव कनहेड़ी जिला फतेहाबाद निवासी राजबीर व सुनील और ढाबी टेक सिंह जिला जींद निवासी सोमी नोट के साइज के कागज काटकर गड्डी के ऊपर-नीचे असली 500 रुपये के नोट लगाते हुए काफी संख्या में बोगस नोटों की गड्डी लिए हुए हैं। जो कैथल से गांव बाबा लदाना की तरफ जाने वाले हैं। 
विज्ञापन
police arrested three persons in kaithal
Kaithal News
सीआईए-वन पुलिस ने बाबा लदाना सड़क पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद शहर की तरफ से स्विफ्ट गाड़ी आई जिसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने नाका तोड़ते हुए गाड़ी बाबा लदाना की तरफ भगा ली। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो हड़बड़ाए कार चालक ने गांव बाबा लदाना से कुछ पहले एक आवारा पशु को देखकर गाड़ी को कट मारा तो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसके बाद मौके से पैदल फरार होने की कोशिश के दौरान तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed