{"_id":"5a3911054f1c1b4c528ba729","slug":"high-profile-sex-racket-exposed-in-gurugram-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा, विदेशी गर्ल को अंतरंग देख पुलिस शर्म से पानी पानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा, विदेशी गर्ल को अंतरंग देख पुलिस शर्म से पानी पानी
Tue, 19 Dec 2017 06:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Tue, 19 Dec 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गेस्ट हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते पुलिस ने 12 युवतियों को जिस अंतरंग हालत में पकड़ा तो वो भी शर्म से पानी पानी हो गई। इनमें से एक लड़की अफगानिस्तान की है। मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम का है। सदर थाना पुलिस ने 12 लड़कियों समेत 16 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
पुलिस को सूचना मिली थी की गंगा विला गेस्ट हाउस में पिछले काफी दिनों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। यहां विदेशी युवतियों की सप्लाई भी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। थाना इंचार्ज विजय कुमार के मुताबिक सेक्टर-39 स्थित गंगा विला गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर यहां छापेमारी की।
3 of 5
पुलिस ने पहले प्लान तैयार किया और एक युवक को बोगस ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा। किसी तरह से बोगस ग्राहक ने अंदर जाते ही पुलिस को खबर दी। पुलिस ने गोस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से मैनेजर समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें 12 लड़कियां शामिल थीं, जबकि एक अफगानिस्तान की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे खुलवाए तो वहां लड़के और लड़कियां ऐसे हालत में थे कि पुलिस की आंखें शर्म से झुक गईं। पुलिस ने गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि सभी महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि साइबर सिटी में हाल ही में सेक्टर 51 में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने यहां से दो विदेशी कॉल गर्ल समेत 5 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े थे। इनमें से एक लड़की उज्बेकिस्तान, और दूसरी कजाकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।