फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरोपी ने बताया, कैसे 6 साल की मासूम को घर से उठाया फिर की हैवानियत

Sun, 17 Dec 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 17 Dec 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
 One arrested in rape, murder of 6-year-old girl in Uklana
Hisar Rape
6 साल की मासूम से रेप और फिर उसके साथ दरिंदगी। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।
 One arrested in rape, murder of 6-year-old girl in Uklana
Hisar Rape
मामला हरियाणा के हिसार की है। एसआईटी ने मासूम के साथ दरिंदगी के आरोपी 19 वर्षीय सोमपाल को शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रियेट किया। जिसमें अपराध करने की घटना को उसी तरह से दोहराया गया। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी जयपाल सिंह टीम समेत आरोपी सोमपाल को उकलाना में उस जगह पर ले गए। जहां बच्ची से शर्मनाक हरकत हुई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की।
 One arrested in rape, murder of 6-year-old girl in Uklana
Hisar Rape
आरोपी ने पुलिस कर्मियों के आगे चलते-चलते पूरी घटना को उसी तरह से दिखाया। जिसमें बताया कि उसने बच्ची को कहां दबोचा था। उसके बाद वह गली में आगे बढ़ा और बताया कि उसने यहां बच्ची से गलत काम किया था। फिर उसने कुछ दूरी पर चलकर पैर से इशारा करते हुए बताया कि यहां से एक लकड़ी उठाकर बेहद शर्मनाक हरकत की थी। जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई थी। बच्ची बेहोश होने पर वह फरार हो गया था। फिर उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 One arrested in rape, murder of 6-year-old girl in Uklana
Hisar Rape - फोटो : अमर उजाला
स्मैक नशेड़ी है आरोपी
पुलिस सूत्रों की मानें तो सोमपाल ने अपराध की साजिश कई दिन पहले रच ली थी। स्मैक के नशे का आदी है। उसने बच्ची को कई बार टॉफी दी थी। जिससे बच्ची उस पर विश्वास करने लगी थी। घटना वाली रात करीब 12 बजे छत पर ऊंची आवाज में सोमपाल ने डेक बजाया था। वह नीचे उतरकर गली में आया था। बच्ची की मां बाहर आई थी और आरोपी को देखकर अंदर चली गई थी। उसे नींद आ गई थी।
विज्ञापन
 One arrested in rape, murder of 6-year-old girl in Uklana
Hisar Rape
सोमपाल का मानना था कि डेक पर तेज गाने बजने पर मासूम को नींद में खलल होगा। कुछ देर बाद बच्ची झुग्गी से बाहर निकली तो सोमपाल ने उसे दबोच लिया था और पास में उससे गलत काम किया था। फिर उसने कुछ दूरी पर पड़ी एक लकड़ी उठाई थी और बच्ची के संवेदनशील अंगों में डाल दी थी। परिजनों को 9 दिसंबर की सुबह गली में बच्ची का शव मिला था। उकलाना थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed