फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हफ्ते में तीसरी बार ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को लगी ठेस, अर्जेंटीना की महिला से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 17 Dec 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 17 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Gang rape attempt to argentina lady in varanasi
rape attempt
काशी में कुछ अराजक तत्वों ने एक बार ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को धक्का पहुंचाया है। विदेशी पर्यटकों के साथ हो रही वारदातों के कारण हफ्ते भर में तीसरी बार काशी शर्मसार हुई। इस बार अस्सी घाट के सामने गंगा पार अर्जेंटीना निवासी साध्वी से तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार करने की कोशिश की। आगे की स्लाइड्स देखें...


 
Gang rape attempt to argentina lady in varanasi
जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट पर शनिवार को तीन युवकों ने विदेशी महिला के साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया। मह‌िला ने युवकों से काफी अनुनय-विनय किया और पास मौजूद रुपये युवकों को दे दिए तो तीनों उसे छोड़कर भाग निकले। किसी तरह अस्सी घाट स्थित पुलिस चौकी पहुंची विदेशी महिला ने आपबीती पुलिस को सुनाई और बगैर तहरीर दिए ही वापस चली गईं। 

 
Gang rape attempt to argentina lady in varanasi
खुद लाठियां खाईं, विदेशी मेहमानों को नहीं आने दी खरोंच - फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटकों के साथ हो रही वारदातों के कारण हफ्ते भर में तीसरी बार काशी की ‘अतिथि देवो भव:’ की पंरपरा को ठेस पहुंची। बीते रविवार को शिवाला स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे छह सदस्यीय फ्रांसीसी पर्यटक दल के साथ मिर्जापुर के लखनिया दरी में छेड़खानी और हिंसा हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gang rape attempt to argentina lady in varanasi
फ्रांसीसी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बुधवार को सारनाथ आए जापानी पर्यटक को फर्जी गाइड ने लूट लिया। पुलिस अभी इनसे उबरी नहीं थी कि शनिवार की शाम अचानक अस्सी घाट के सामने गंगा पार अर्जेंटीना की महिला के साथ लूटपाट और गैंगरेप के प्रयास का मामला सामने आ गया। 

 
विज्ञापन
Gang rape attempt to argentina lady in varanasi
जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका - फोटो : अमर उजाला
एक हफ्ते में हुई ये तीन वारदातें ही इस बात की गवाही दे रही हैं कि संस्कृति की राजधानी कही जाने वाली काशी में विदेशी सैलानियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस-प्रशासन किस कदर बेपरवाह है। जलस्तर कम होने के साथ ही गंगा पार बालू के टीले पर घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने वालों का रेला उमड़ता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed