एकम हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है, पुलिस पर अब बड़ा आरोप लगा है, जानिए पूरा मामला...
2 of 7
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
एकम के परिजनों का आरोप है कि जो सूटकेस गुरुद्वारे के बाहर से चोरी हुआ था, उसे पुलिस ने जलाने की कोशिश की। इसका खुलासा गुरुद्वारा साहिब से जुड़े एक अहम व्यक्ति ने किया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज करा दिया है। वहीं, उनका आरोप है कि केस में राजनीतिक दबाव भी हो सकता है।
3 of 7
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम
- फोटो : अमर उजाला
एकम के परिजनों के वकील तरमिंदर सिंह ने बताया कि जिस बैग को सीरत ने गुरुद्वारे के बाहर रखा था, वह चोरी हो गया। लेकिन 19 मार्च को वह बैग गुरुद्वारा के प्रबंधक को मिल गया था और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में ले लिया।
इसके बाद उन्होंने फेज-8 थाना पुलिस को बैग दे दी, थाना पुलिस ने बैग में रखे कपड़े जला दिए। वकील ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने कहा था कि एकम की हत्या के बाद सीरत एक बैग लेकर भागी थी। इसके बाद वह शहर के एक गुरुद्वारे में गई और उसने बैग को बाहर रख दिया, जब वह बाहर आई तो वह गायब था।
एकम के भाई दर्शन ढिल्लों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस केस में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पीसीआर मौके पर पहुंची थी तो उन्होंने फेज-8 थाना पुलिस को बुलाया, जिन्होंने वहां पहुंचते ही कपड़ों वाला बैग जला दिया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधकों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और बैग जलाकर वहां से चले गए।