रोहतक के विजय नगर में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिसिया पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मृतक के बेटे अभिषेक ने ही माता-पिता, बहन व नानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिसिया खुलासे से हर कोई हैरत में है। लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
रोहतक चौहरा हत्याकांड: पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा, एक इनकार बना हत्याकांड का कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी बीच गली से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली, जिससे बाहर से कोई व्यक्ति आता या जाता दिखाई नहीं दिया। इसके अलावा पता चला कि अभिषेक अपने दोस्त के साथ होटल गया तो वे होटल से एक ढाबे पर खाना खाने चले गए। वहां पता चला कि अभिषेक ने खाना ही नहीं खाया, जबकि उसके दोस्त ने अच्छी तरह से भोजन किया। सारे साक्ष्य एकत्रित होने के बाद पुलिस ने नए सिरे से अभिषेक से पूछताछ की। पूरी रात न सोने के कारण अभिषेक को लटके आने लगे थे। जैसे ही पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की, वह टूट गया।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक बहन के नाम प्रॉपर्टी करवाने से नाराज था। वहीं लोगों के अनुसार बबलू ने अपने बेटे को होंडा सिटी कार व सवा लाख का एप्पल का फोन तक दे रखा था। जबकि खुद स्कूटी पर चलता था। पुलिस को पता चला है कि अभिषेक कई दिन से अपने पिता से साढ़े 3 लाख रुपये निजी कार्य के लिए मांग रहा था। जब पिता ने कारण पूछा तो उसने जवाब नहीं दिया। पिता ने छानबीन कर पैसे देने से इनकार कर दिया। साथ ही माता-पिता के अलावा बहन व नानी ने भी समझाया। आरोपी नहीं माना और उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
सूत्र बताते हैं कि अभिषेक ने खुद के साथ एक करीबी व्यक्ति की ओर इशारा किया। पुलिस ने तत्काल उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए सीआईए में बुलाया। आमने-सामने पूछताछ की गई, लेकिन जिस व्यक्ति का नाम लिया था, उसकी मिलीभगत सामने नहीं आई। क्योंकि अभिषेक पहले दो अन्य लोगों के नाम ले चुका था।
शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर के घर हत्याएं की गई। छठे दिन बबलू, पत्नी बबली व बेटी नेहा की परिजनों ने तेरहवीं की। जहां बेटे को तेरहवीं के दिन जिम्मेदारी लेनी थी, उसी दिन अभिषेक को हथकड़ी लग गई। पुलिस ने माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।