एक भयानक हादसे के बाद 5 लाशें सड़क पर बिखर गईं वहीं कार की हालत देखिए, अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा कि हादसा कितना जबरदस्त होगा।
घटना पंजाब के मुक्तसर की है, जहां कोटकपूरा रोड बाईपास पर बुधवार सुबह क्रूजर गाड़ी और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। उनको आदेश और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव उदेकरण के पारिवारिक सदस्य अपने रिश्तेदार जगीर सिंह के संस्कार के लिए गांव खुड्डियां जा रहे थे। तीन सगे भाई गुरमीत सिंह, नछत्तर सिंह, बख्तौर सिंह समेत कुल 11 सदस्य क्रूजर गाड़ी से सुबह करीब दस बजे रवाना हुए।
वे अभी कोटकपूरा रोड बाईपास के पास पहुंचे ही थे कि आगे जा रही एक जेन कार को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी गाड़ी टकरा गई। बख्तौर, सुरजीत, मुख्तियार और गुरमेल सिंह की मौक पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से जख्मी सात लोगों में से गुरनाम सिंह और नछत्तर सिंह को आदेश अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं सतनाम सिंह (10), रमनदीप कौर (35), सोमा (40), जसवीर कौर (50) और जसविंदर कौर (52) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। इसमें से देर शाम सतनाम सिंह ने भी दम तोड़ दिया।