{"_id":"595334de4f1c1b0f368b4a7c","slug":"ambala-cantt-double-murder-retired-army-man-and-wife-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: 4 दिन से बेटे का फोन नहीं उठा रहे थे, कमरे में इस हाल में मिले मां बाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: 4 दिन से बेटे का फोन नहीं उठा रहे थे, कमरे में इस हाल में मिले मां बाप
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना से रिटायर्ड कैप्टन और उनकी बीवी चार दिन से बेटे का फोन नहीं उठा रहे थे। पड़ताल की गई तो कमरे में ऐेसे हाल में मिले कि चीखें मारने लगी रिश्तेदार।
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
घटना हरियाणा के अंबाला कैंट की है। चार दिनों से बेटे का फोन नहीं उठा रहे रिटायर्ड कैप्टन दंपति मंगलवार रात अपने मकान में मृत पाए गए। इसकी जानकारी तब हुई जब उनके देहरादून में रह रहे बेटे की गुजारिश पर एक रिश्तेदार बुजुर्ग दंपति का हालचाल जानने घर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि हत्या कुछ दिन पहले हुई है।
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति ने एक विवाद के चलते साहा थाने में करीब दो माह पहले शिकायत देकर जान का खतरा बताया था। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण पुलिस के प्रति परिजनों में नाराजगी है। सेना से रिटायर्ड ऑनरी कैप्टन दीवान सिंह (70) और उनकी पत्नी सुरिंदर कौर साहा स्थित मकान में रहते थे। उनके बच्चे देहरादून में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
घर के पास उनकी जमीन है। इस पर उन्होंने पेड़-पौधे लगा रखे हैं। दंपति के रिश्तेदार परविंद्र सिंह और अन्य ने बताया कि कैप्टन दंपति के बच्चों का फोन आया था। बच्चे बता रहे थे कि चार दिनों से माता-पिता को फोन कर रहे हैं, लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे हैं। बच्चों ने कहा कि वह उनके माता-पिता के घर जाकर देखें और उनकी बात करवाएं।
विज्ञापन
अंबाला कैंट में रिटायर्ड कैप्टन और बीवी की हत्या
रात को वे उनके घर पहुंचे तो देखा कि मकान पर ताला लगा है, लेकिन खिड़की खुली थी। भीतर झांकने पर पता चला दोनों खून से लथपथ पड़े हैं। जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक जोरवाल, डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार, साहा एसएचओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस की मानें तो मर्डर कुछ दिन पहले हुआ है। हैरानी है कि किसी को इसके बारे में पता नहीं चला। बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद कमरे में दुर्गंध फैली थी।