{"_id":"58cfe2694f1c1b2e4a1a210c","slug":"mohali-lady-seerat-told-the-story-and-reason-behind-murder-of-husband-ekam-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति को मारकर सूटकेस में पैक करने वाली पत्नी ने सुनाई कत्ल की कहानी, बताया क्यों मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को मारकर सूटकेस में पैक करने वाली पत्नी ने सुनाई कत्ल की कहानी, बताया क्यों मारा
Wed, 22 Mar 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पति को मारकर सूटकेस में पैक करके शव को बीएमडब्ल्यू में छिपाने वाली महिला ने कोर्ट में कत्ल की कहानी सुनाई और बताया कि आखिर क्यों मारा।
2 of 8
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के मोहाली की है। पति की कातिल सीरत ने बताया कि एकम मुझे रोजाना पैसे के लिए तंग करता था। कई बार मारपीट व बहसबाजी भी होती थी। इससे मैं परेशान हो गई थी। ऐसे में शनिवार रात मैंने खुद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह बात सोमवार को जिला अदालत में सीरत ने खुद जज के सामने बताई। जब जज ने उससे सवाल किया कि एकम को गोली किसने मारी है।
3 of 8
Mohali murder
सीरत ने बताया कि सबूत मिटाने में उसके भाई व भाई के दोस्त जगत ने भी साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले में अभी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना है। उनके बारे में जांच चल रही है। ऐसे में रिमांड की जरूरत है। अदालत ने पुलिस के पक्ष को सुनने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सूटकेस में शव
जब जज ने सीरत से पूछा कि पिस्टल किसकी थी। इस पर सीरत ने जज को बताया कि वह एकम की थी। उसने घर में रखी थी। पिस्टल का लाइसेंस नहीं था। उसने एकम की हत्या करने में उसका प्रयोग किया था, उसके बाद वहीं पर उसे रख दिया। इस दौरान मटौर थाने की पुलिस ने बताया कि एकम के परिवार वाले कई लोगों का नाम ले रहे हैं। साथ ही मांग कर रहे हैं कि उनका नाम भी केस में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
5 of 8
Mohali murder
इस पर जज ने कहा कि जब सीरत खुद तीन लोगों के नाम कबूल चुकी है। ऐसे में किसी का नाम कैसे शामिल किया जा सकता है। जज ने पुलिस से कहा कि यह मामला हाईप्रोफाइल है। ऐसे में किसी तथ्य की कमी नहीं रहनी चाहिए। हर पक्ष की निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए। साथ ही केस की फाइल इतनी मजबूत होनी चाहिए कि बाद में मामला कमजोर न पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।