{"_id":"58cf85c44f1c1bf4431a2290","slug":"mohali-lady-seerat-killed-6-feet-long-husband-ekam-singh-and-packed-dead-body-in-suitcase","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महिला ने 6 फुट का आदमी मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया, देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस महिला ने 6 फुट का आदमी मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
6 फुट का आदमी मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने 6 फुट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया और शव को ठिकाने लगाने निकल पड़ी। तस्वीरों में देखिए कैसे?
Mohali murder
मोहाली के फेस-3 बी में यह वारदात अंजाम दी गई। मामला रविवार सुबह करीब आठ बजे सामने आया। मृतक का नाम एकम ढिल्लों, जबकि उनकी पत्नी का नाम सीरत कौर बताया जा रहा है। सीरत कौर कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्र सिंह मोफर की भतीजी हैं। उसने पति की कनपटी में गोली मारी। उसके बाद शव अटैची में पैक करके अपनी बीएमडब्लयू कार में रख दिया। वह लाश ठिकाने लगाने को जा रही थी कि पुलिस को इसकी लग गई।
Mohali murder
यूं हुआ खुलासा: सीरत अपनी मां के साथ सूटकेस को कार में रख रही थी, लेकिन सूटकेस भारी होने के कारण मुश्किल हो रही थी। इस बीच एक ऑटो वाले को सहयोग के लिए उन्होंने बुलाया। बैग कार में रखने के दौरान ऑटो चालक के हाथ में खून लग गया। इसके बाद वह मौके से चला गया और फेज-3बी1 की मार्केट में खड़ी पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohali murder
पिता की मौजूदगी में खोला बैगः एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो सीरत और उसकी मां वहां से फरार हो चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई और पिता की मौजूदगी में गाड़ी खोली। इस दौरान कार में खून फैला हुआ था। पुलिस ने अटैची को बाहर निकाला और उसे खोलकर चेक किया तो उसमें से ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों के बेटे एकम (40) का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
Mohali murder
गन बरामद कीः हत्या किए जाने के पीछे का कारण झगड़ा बताया जा रहा है। एसपी सिटी पीएस पंडाल ने बताया कि हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में एकम की पत्नी सीरत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों की शिकायत पर सीरत, सास जसविंदर कौर बराड़ और साला विनय बराड़ पर हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या कर सबूत मिटाने की धारा में मामला दर्ज किया है। मौके से 9 एमएम का माउजर गन भी बरामद किया है।