फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस वजह से सीरत ने एकम को मारी थी गोली, फिर लाश को सूटकेस में डाला

Fri, 24 Mar 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Fri, 24 Mar 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
mohali akam murder, seerat kaur, mohali news
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सीरत और एकम में एक मामूली बात पर विवाद शुरु हुआ था, देखिए
mohali akam murder, seerat kaur, mohali news
सूटकेस में शव
पंजाब के मोहाली में हुए एकम हत्याकांड के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले के तीन अन्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा सीरत के मोबाइल फोन पर आए एक मैसेज से शुरू हुआ था।
 
mohali akam murder, seerat kaur, mohali news
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ निवासी सीरत के एक दोस्त ने उसे मोबाइल पर मैसेज भेजा था, उसे एकम ने पढ़ लिया था। इसके बाद जब एकम ने इस संबंध में सीरत से पूछताछ की तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे रही थी। उसका कहना था कि उसके पास कोई मैसेज नहीं आया है। साथ ही उसने मैसेज को डिलीट कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mohali akam murder, seerat kaur, mohali news
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस ने उस व्यक्ति का नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उस व्यक्ति पर पुलिस नजर रखे हुए है। वहीं, मटौर थाने की पुलिस का कहना है कि उन्होंने सीरत का मोबाइल रिकवर कर लिया है। सीरत और एकम के नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों किन लोगों के संपर्क में थे।
विज्ञापन
mohali akam murder, seerat kaur, mohali news
- फोटो : अमर उजाला
बेटा भी बोला- मैसेज के कारण विवाद हुआ
एकम और सीरत के 11 वर्षीय बच्चे गुरनिवास ने भी पुलिस को बताया कि जब उसके माता-पिता में झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों में मोबाइल फोन पर आए मैसेज को लेकर बातचीत हो रही थी। हालांकि गुरनिवास पुलिस को यह नहीं बता पाया कि आखिर मैसेज कहां से आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed