{"_id":"6ad2962e8d8bbb88410cd321","slug":"two-accused-arrested-for-committing-thefts-at-a-shop-and-a-temple-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142720-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दुकान और मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दुकान और मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन हंटडाउन के तहत पुलिस ने दुकान और मंदिर में चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से एसी की आउटडोर यूनिट और दूसरे की निशानदेही पर मंदिर के दानपात्र से चोरी की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-14 में 14 अक्टूबर को राजीव कॉलोनी की दुकान में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद सेक्टर-16 चौकी की टीम ने 15 अक्टूबर को सोमिना उर्फ मोहन (34), निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17, पंचकूला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एसी की आउटडोर यूनिट बरामद हुई। आरोपी पर पहले से चोरी सहित तीन अन्य मामले दर्ज हैं।
दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने गांव श्यामटू स्थित गोगा माड़ी मंदिर के दानपात्र से नकदी चुराने के आरोपी चांद (23), निवासी रायपुररानी, को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घर से नकदी बरामद हुई। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।