{"_id":"57af07ea4f1c1bc330ee43a3","slug":"mobile-oil-preparation-illegally-in-factory-and-smugglingg-to-delhi-suppliers-police-exposed-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'काले' तेल का 'सफेद' खेल, एक गाड़ी से लाखों की कमाई, तरीका चौंकाने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'काले' तेल का 'सफेद' खेल, एक गाड़ी से लाखों की कमाई, तरीका चौंकाने वाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
पानीपत की फैकट्री में मोबिल ऑयल बनाने वाला गिरोह काबू
- फोटो : अमर उजाला
'काले' तेल का 'सफेद' खेल देखिए, मात्र 40 हजार लगाते थे और एक गाड़ी से लाखों रुपये कमाते थे। कैसे और क्या था तरीका, जानकर आप चौंक जाएंगे।
पानीपत की फैकट्री में मोबिल ऑयल बनाने वाला गिरोह काबू
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के पानीपत का है। कम समय में ज्यादा कमाई करने के लालच में अवैध तरीके से नकली मोबिल ऑयल और तारकोल बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। ये भारी मात्रा में तारकोल बनाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे। सीआईए वन ने पानीपत रिफाइनरी के नजदीक स्थित गांव रेरकलां के पास देर रात इस फैक्ट्री में छापेमारी की। छापा पड़ते ही माफिया समेत करीब आधा दर्जन लोग भाग निकले। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन चालकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पानीपत की फैकट्री में मोबिल ऑयल बनाने वाला गिरोह काबू
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने यहां से करीब 60 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है। करीब दस घंटे तक चली कार्रवाई में मोबिल ऑयल के दो टैंकर, केमिकल के 300 ड्रम मिले, जिसमें से 25 ड्रम भरे हुए थे, जिसमें एक ड्रम में 100 किलोग्राम तारकोल और तेल था, 10 कट्टे चूने के और एक खाली टैंकर जब्त किया है। पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहयोग से सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। मामले में थाना मतलौडा पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत की फैकट्री में मोबिल ऑयल बनाने वाला गिरोह काबू
- फोटो : अमर उजाला
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर अजय मोर ने शुक्रवार देर रात प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि रात करीब डेढ़ बजे जानकारी मिली कि रेरकलां में फ्रेंड्स केमिकल नाम से चल रही फैक्ट्री में नकली तारकोल बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही छापेमारी के लिए टीम गठित की गई और तैयारी के साथ छापेमारी करने पहुंचे। फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर रविन्द्र को भी इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचें और वहां मिले सामान के दो-दो सैंपल लिए। जिसमें से एक-एक सैंपल मधुबन लैब में जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पानीपत की फैकट्री में मोबिल ऑयल बनाने वाला गिरोह काबू
- फोटो : अमर उजाला
पुराना आयल करते थे इक्ट्ठाः पुलिस की पूछताछ में फैक्ट्री के कर्मचारियों के हेड सोताब ने बताया कि वो पुराने बाइक ऑयल से यह काम करते थे। बाइक और अन्य वाहन रिपेयरिंग की दुकानों से पुराना ऑयल इक्ट्ठा करवाते थे। जिसमें केमिकल का पाउच मिला कर इससे न्य मोबिल ऑयल बना देते थे। इसमें भी कई क्वालिटी बनाते थे। 65 से 75 डिग्री पर, 80 डिग्री पर और 95 डिग्री पर इससे तीन क्वालिटी का तेल बनाया जाता था। बाकी बचे पुराने तेल और केमिकल से नकली तारकोल बनाते थे। जबकि फैक्ट्री में केवल 65 से 70 डिग्री पर केवल तारकोल बनाने का लाइसेंस है। बाकी सभी काम अवैध तरीके से किए जा रहे थे।