बेटी की शादी थी, पिता ने सारी तैयारियां कर ली थीं लेकिन एक रात पहले उससे ऐसी गलती हुई कि पूरी गली में मातम छा गया। देखिए
मामला पंजाब के होशियारपुर का है। जहां के छत्ता बाजार शीतला मंदिर निवासी अशोक खोसला शोकी की बेटी की 11 फरवरी को शादी थी। इस उपलक्ष्य में 10 फरवरी को जागो एवं डीजे पार्टी रखी गई थी। जागो जब मोहल्ले की अलग-अलग गलियों से घूम कर घर के समीप पहुंची तो डीजे पर डांस शुरू हो गया।
इस दौरान अशोक खोसला व उसके एक दोस्त ने रिवाल्वर एवं दोनाली निकाली और फायर करने शुरू कर दिए। इसी बीच एक गोली अशोक शोकी के पड़ोस में रहने वाले चरनजीत अरोड़ा की बेटी साक्षी अरोड़ा के सिर में जा लगी। वह छत पर खड़ी होकर डीजे पर चल रहा डांस देख रही थी।
गोली लगने से घायल साक्षी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साक्षी अरोड़ा एमबीए की छात्रा थी। वह जालंधर कैंट में एक कालेज में पढ़ाई कर रही थी। 19 फरवरी से साक्षी की परीक्षा शुरू होने वाली थी।
घटना का पता चलते ही डीएसपी (सिटी) सुखविंदर सिंह ने थानी सिटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीएसपी ने बताया अशोक शोकी को गिरफ्तार कर लिया था। उसका दोस्त फरार है। हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।