{"_id":"6514631e2b258329e3034a3c","slug":"massive-fire-breaks-out-in-chemical-factory-in-kurali-of-punjab-2023-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला कुराली, पांच महिलाएं झुलसीं, दो गंभीर और तीन लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्वीरें: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला कुराली, पांच महिलाएं झुलसीं, दो गंभीर और तीन लापता
पंजाब के मोहाली जिले के कुराली स्थित चनालों फोकल प्वाइंट इलाका बुधवार सुबह दहल उठा। एक केमिकल फैक्टरी में सुबह 11 बजे आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। सुबह से लेकर शाम तक 10 से 12 धमाके हुए। इससे दिन भर धमाकों की आवाज गूंजती रही। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। चंडीगढ़, मोहाली व आसपास से लगभग साढ़े 11 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में लग गईं।
2 of 10
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाकों की गूंज से एक बार तो लग रहा था कि इलाका पूरी तरह खत्म हो जाएगा लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारी देर रात तक आग बुझाने में लगे रहे। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में केमिकल का रिसाव होने से एक जगह पर आग लगी हुई है, जिसे बुझाया जा रहा। उधर, डीसी आशिका जैन ने कहा है कि इस सारे मामले की एडीसी स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। वहीं, आग से झुलसे लोगों को पंजाब सरकार की तरफ उचित मुआवजा दिया जाएगा।
3 of 10
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश जारी है। अब तक गाड़ियां करीब 100 फेरे लगा चुकी हैं। फैक्टरी में आग लगने से पांच महिला कर्मचारी झुलस गईं। उन्हें मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी है। वहीं, फैक्टरी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी चांदनी का अभी पता नहीं चल सका है कि वह आग में फंस गई या फिर कहा है। वहीं दो अन्य महिला कर्मचारियों के भी लापता होने की खबर है। इसके अलावा सभी कर्मचारी फैक्टरी से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड को डेराबस्सी से लेकर नंगल तक से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। आग बुझाने में मोहाली से तीन, खरड़ से दो, डेराबस्सी से एक, जीरकपुर से एक बड़ी गाड़ी और एक जीप, चंडीगढ़, एनएफएल, एयरफोर्स स्टेशन, चमकौर साहिब और रोपड़ से एक-एक गाड़ी मंगानी पड़ी। जानकारी के अनुसार फैक्टरी में आग लगने के बाद अंदर काम कर रहे मजदूर अंदर फंस गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर से पांच लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इनमें से दो का इलाज जीएमसीएच-32 और तीन का इलाज मोहाली के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गनीमत रही कि झुलसे लोगों में से किसी की जान नहीं गई है। वहीं, आग लगने के बाद आसपास की फैक्टरियों में भी डर का माहौल है। कुछ फैक्टरियों के मालिकों ने एहतियात के तौर पर ज्वलनशील सामान हटाना शुरू कर दिया। खरड़ के एसडीएम रविंदर कुमार, एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग समेत प्रशासनिक अफसर और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।