फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 साल छोटे देवर से बेपनाह इश्क कर बैठी विवाहिता, नतीजा खौफनाक

Tue, 11 Oct 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 11 Oct 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
married lady jumped in canal with boy friend in ludhiana of punjab, dead body found
प्रेमी के साथ महिला नहर में कूदी, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
उम्र में 6 साल छोटे देवर से विवाहिता इतना प्यार कर बैठी कि खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ा। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी।
married lady jumped in canal with boy friend in ludhiana of punjab, dead body found
प्रेमी के साथ महिला नहर में कूदी, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के लुधियाना की है। हरियाणा के अंबाला जिले के बरनाला गांव की रहने वाली 25 साल की रुपिंदर कौर ने 19 साल के देवर गुरमोहित सिंह के साथ अपने ससुराल पंजाब के लुधियाना जिले के घनौर की नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। रुपिंदर कौर की बॉडी मौके से निकाल ली गई, जबकि उसका देवर पानी के तेज बहाव में हरियाणा की ओर बह गया।
married lady jumped in canal with boy friend in ludhiana of punjab, dead body found
प्रेमी के साथ महिला नहर में कूदी, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुरमोहित की मां की शिकायत पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए युवक के शव की तलाश शुरू कर दी है। बहे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि शव हरियाणा तक पहुंच गया हो। पुलिस ने हरियाणा बार्डर पर भी इसकी सूचना दे दी है, ताकि बॉर्डर एरिया में युवक का शव मिलने पर घनौर पुलिस को सूचना मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
married lady jumped in canal with boy friend in ludhiana of punjab, dead body found
प्रेमी के साथ महिला नहर में कूदी, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
रुपिंदर के ससुर अमरीक सिंह ने बताया कि वह रुपिंदर को कई बार समझा चुका था कि वो गुरमोहित से दूर रहा करे, लेकिन उसने एक न मानी। इस मामले में दोनों के परिवार वाले ज्यादा कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन मामला देवर-भाभी के बीच नजदीकी का लग रहा है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। दोनों को नहर में छलांग लगाते देख जुटी भीड़ में कुछ लोगों की सक्रियता के चलते महिला को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि देवर पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
married lady jumped in canal with boy friend in ludhiana of punjab, dead body found
प्रेमी के साथ महिला नहर में कूदी, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
बनूड़ के गांव रामपुरा की रहने वाली रुपिंदर कौर की शादी पांच साल पहले गांव बरनाला जिला अंबाला निवासी हरदीप सिंह के साथ हुई थी। उनका 4 साल का एक बेटा भी है। हरदीप सिंह अंबाला के ट्रांसपोर्ट एरिया में काम करता है। रिश्तेदारी में उसका भाई गुरमोहित सिंह निवासी धूलकोट जिला अंबाला भी वहीं ट्रांसपोर्ट में फॉर्म भरने का काम करता था। रिश्तेदारी के चलते गुरमोहित सिंह का हरदीप सिंह के घर आना जाना था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed