फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फायरिंग कर कैश वैन से लूट ले गए लाखों रूपए, तस्वीरें

Tue, 11 Oct 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Tue, 11 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Big Loot Ropar, robbers, after robbing millions, from ,bank cash van
लुटेरों ने गोलियां चला बैंक की कैश वैन लूटी - फोटो : अमर उजाला
दिनदहाड़े पांच लुटेरे गोलियां चलाकर बैंक की कैश वैन से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। तस्वीरें।
Big Loot Ropar, robbers, after robbing millions, from ,bank cash van
लुटेरों ने गोलियां चला बैंक की कैश वैन लूटी - फोटो : अमर उजाला
रोपड़ के भीड़भाड़ वाले इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े पांच लुटेरे गोलियां चलाकर बैंक की कैश वैन से साढे़ 17 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कैश वैन सरकारी अस्पताल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपये डालने के लिए आई थी।

बताया वैन में करीब 2 करोड़ रुपये थे। वैन लाक होने के कारण बाकी नगदी बच गई। वैन के सुरक्षा गार्डों ने मुकाबला करने की कोशिश की तो लुटेरों ने उनकी बंदूक छीन ली ओर उससे दो फायर करने के अलावा अपने रिवाल्वरों से भी हवाई फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों लुटेरे आई 20 कार स्टार्ट कर बैठे अपने साथी के साथ फरार हो गए। 
Big Loot Ropar, robbers, after robbing millions, from ,bank cash van
लुटेरों ने गोलियां चला बैंक की कैश वैन लूटी - फोटो : अमर उजाला
वारदात के दौरान कैश वैन के गार्ड मक्खण सिंह वासी पथरेड़ी जट्टा व कैश वैन चालक कश्मीर सिंह (55) निवासी माहला झल्लियां ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर लुटेरों ने इन्हें रिवाल्वर की बट मारकर घायल कर दिया। एक गोली को गार्ड के सिर को छूते हुए निकल गई।

गार्ड सतनाम सिंह व घायल मक्खण सिंह ने बताया कि कैश वैन के दो कर्मचारी गुरजंट व शाम बहादुर एटीएम में कैश डाल रहे थे। इसी दौरान चार लुटेरों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। इस पर उसे बचाने के लिए ड्राइवर कश्मीर  सिंह ने एक लुटेरेको पकड़ लिया। यह देखकर दूसरे लुटेरे ने कश्मीर सिंह के  सिर पर पिस्टल की बट मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big Loot Ropar, robbers, after robbing millions, from ,bank cash van
लुटेरों ने गोलियां चला बैंक की कैश वैन लूटी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर ने लुटेरे को नहीं छोड़ा। इस पर अन्य लुटेरों  ने हवाई फायर किए। इसके बाद दो लुटेरे एटीएम में घुसकर 17 लाख 50 हजार रुपये  गुरजंट व शाम बहादुर को रिवालल्र दिखाकर लूट ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी गुरशरण सिंह संधू, एसएसपी वरिंद्रपाल सिंह, एसपी(डी) हरपाल सिंह संधू, डीएसपी(आर) मनवीर सिंह बाजवा, डीएसपी(डी) दीप कमल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।  एसएसपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से लुटेरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed