{"_id":"57fc99d84f1c1b3e7128f4c8","slug":"man-killed-in-jalandhar-after-dispute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को सिगरेट लेने को निकला था, सवेरे इस हाल में मिला शव, देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को सिगरेट लेने को निकला था, सवेरे इस हाल में मिला शव, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
जालंधर में विवाद के चलते युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 महीने पहले शादी हुई थी। रात को बीवी को कहकर निकला कि सिगरेट लेने जा रहा हूं। सवेरे देखिए किस हाल में मिला उसका शव?
जालंधर में विवाद के चलते युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के जालंधर की है। अर्बन इस्टेट से कुछ दूरी पर खेतों में सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर सूए दागे गए थे। उसकी पहचान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अर्बन इस्टेट निवासी वरुण अरोड़ा के तौर पर हुई है। मृतक की छाती और पीठ पर किसी तेजधार हथियार के निशान पाए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि किसी ने लाश को घसीट कर खेत में फेंका है।
जालंधर में विवाद के चलते युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
युवक के मामा राजीव नागपाल ने कहा कि वरुण की शादी तीन महीने पहले हुई थी। वह टाटा कंपनी में नौकरी करता था। रविवार रात को करीब दस बजे वरुण की किसी के साथ फोन पर बहस हुई थी। उसके बाद वह घर से एक्टिवा लेकर चला गया। उसने घरवालों से कहा था कि वह सिगरेट लेने जा रहा है। जब देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में विवाद के चलते युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार सुबह उसकी मौत की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शव के पास नलके की एक हत्थी भी पड़ी मिली है जिससे लगता है कि हत्यारे ने वरुण के पहले सिर में वार किया और बाद में सुई के साथ उसके शरीर को भेद डाला। सूचना के बाद डीसीपी हरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जालंधर कैंट के थाना प्रभारी सुखदीप सिंह ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
जालंधर में विवाद के चलते युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी एनक्लेव में रहने वाले सुरेंद्र सिंह के खेत में सोमवार सुबह उनका नौकर पुशओं को लेकर गया था। वहां उसने वरुण का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। जहां शव मिला है, वह पूरा एरिया आर्मी का है। इसलिए आर्मी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, वरुण की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी डिंपल और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।