{"_id":"57aaed5e4f1c1b8e34ee48c2","slug":"man-committed-suicide-after-murder-of-best-friend-in-rohtak-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई जैसे दोस्त का कत्ल किया और फिर खुद को गोली मार ली, ये थी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई जैसे दोस्त का कत्ल किया और फिर खुद को गोली मार ली, ये थी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईयों जैसे दोस्त थे। एक कप में चाय पीते थे। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पहले दोस्त को गोली मारकर कत्ल किया, फिर खुद को गोली मार ली। देखिए तस्वीरें।
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के रोहतक का है। मृतकों की पहचान भराण निवासी संदीप उर्फ दीपा (28) और सुंदरपुर निवासी अरुण राठी (32) के रूप में हुई। सवेरे दोनों दोस्त साथ-साथ घर से निकले थे। कुछ देर बार अलग-अलग जगहों पर दोनों के खून सने शव मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी। संदीप ने अरुण को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। अरुण का शव जींद रोड स्थित ड्रेन नंबर आठ के पास मिला। मदीना-भराण रोड के पास खेतों में बने एक कमरे के पास किसानों ने संदीप का शव देखा।
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों जगहों पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। फिलहाल अरुण के भाई की शिकायत पर सदर पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया और एक घंटे बाद संदीप का शव मिलने के बाद महम थाना पुलिस ने आत्महत्या करार देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन साथ ही पुलिस का कहना है कि घटना का कोई गवाह न होने के चलते हर पहलू से मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
अरुण के भाई का कहना है कि एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होना। घर-परिवार और रिश्तेदारों की बातें शेयर करना। संदीप और अरुण के बीच कुछ इस तरह भाइयों जैसी दोस्ती थी, फिर ऐसा क्या हुआ कि दोस्त कातिल बन गया और खुद की भी जान ले ली। परिजनों को मामले की कोई जानकारी नहीं है। अरुण के भाई का कहना है कि वह संदीप से कोई काम होने की बात कहकर घर से निकला था। आखिर वो क्या काम था? ये उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन
दोस्त की हत्या करने के बाद युवक ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
अरुण के परिवार में कोहराम मचाः परिजनों के मुताबिक 28 वर्षीय अरुण खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़े अरुण के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। अरुण की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजन भी आ गए, इसके बाद लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव डेड हाउस भिजवाया। अरुण की हत्या के बाद उसकी पत्नी व दो बच्चों का सहारा छिन गया, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।