फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में क्या हो रहा: हिंदू नेता के बाद अब महंत की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, गांव वाले जता रहे ये संदेह

Fri, 11 Nov 2022 12:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mahant brutally murdered in Mohali of Punjab
मोहाली में महंत की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब महंत की हत्या का मामला सामने आया है। मोहाली जिले के गांव बुढ़नपुर में चार दशक से कुटिया में रहने वाले महंत शीतल दास (70) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। महंत पर तेज धारदार हथियारों से वार किया गया है। गांव की महिलाओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे महंत का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शक है कि इलाके में सक्रिय भैंस चोर गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया है।



Mahant brutally murdered in Mohali of Punjab
घटना की जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महंत शीतल दास मूलरूप से फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गांव के रहने वाले थे। वह बीते करीब 42 साल से गांव बुढ़नपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पीछे महंत सावन दास की समाधि के पास एक झोपड़ी में रहते थे। घटनास्थल पर डीएसपी से लेकर सभी बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Mahant brutally murdered in Mohali of Punjab
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इलाके के लोगों ने बताया कि महंत शीतल दास के नाम करीब तीन बीघा जमीन थी लेकिन वह गांव से भीख मांगकर अपना पेट भरते थे। गांव के बाशिंदों ने बताया कि महिलाओं ने सुबह करीब 10 बजे खून से लथपथ महंत का शव देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और गांववाले वहां जुटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahant brutally murdered in Mohali of Punjab
महंत शीतल दास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोगों ने बनूड़ थाने की पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कहा कि बुधवार रात भैंस चोरों का एक गिरोह गांव में घूम रहा था। जब उन्होंने एक किसान की भैंस को खोलना शुरू किया तो शोर सुनकर पास के घर के लोग जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। घटना के बाद आरोपी आंगन की दीवार फांद कर भाग गए। ग्रामीणों को शक है कि महंत शीतल दास की हत्या भैंस चोरी करने वाले गिरोह ने की है। घटनास्थल पर थाना प्रमुख बनूड़ करमजीत सिंह, राजपुरा के डीएसपी सुरिंदर मोहन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Mahant brutally murdered in Mohali of Punjab
मोहाली में तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

बसपा सचिव बोले- आप की सरकार बनने के बाद सूबे की कानून व्यवस्था चरमराई 
घटनास्थल पर पहुंचे बसपा के प्रदेश सचिव जगजीत सिंह छड़बड़ ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं लेकिन भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रचार पर लगी है। उन्होंने कहा कि बनूड़ क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं जो पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को साबित करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed