{"_id":"58d7a78e4f1c1bfc411a1f12","slug":"lady-killed-husband-for-boy-friend-and-packed-his-dead-body-in-suitcase-captured-in-cctv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति को मारकर सूटकेस में पैक करके ले जा रही थी, CCTV में कैद दो गई देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को मारकर सूटकेस में पैक करके ले जा रही थी, CCTV में कैद दो गई देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने अपने पति को मारकर सूटकेस मैं पैक कर दिया और वह उसे ठिकाने लगाने के लिए ले जा रही थी कि सीसीटीवी में कैद हो गई। देखिए तस्वीरें।
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के बहुचर्चित एकम हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज हो गई है। अब पुलिस के हाथ केस से जुड़ी एक अहम सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें मामले की आरोपी सीरत अकेले ही फेज-3बी1 स्थित घर के टाप से अटैची को सीढ़ियों के माध्यम से नीचे फेंकती हुई दिख रही है। पुलिस की जांच एजेंसी सीआईए ने इस वीडियो को कब्जे में ले लिया है। साथ ही उस वीडियो की जांच की जा रही है।
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वहां से एकम के घर की आठ नौ सीढ़ियां व ऊपरी मंजिल साफ दिख रही है। इसमें रविवार सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच सीरत सीढ़ियों से अटैची फेंकते हुए दिख रही है। इतना ही नहीं, जब सीढ़ियों पर खून लगा तो वह उसे भी साफ करती दिख रही है। हालांकि इस दौरान उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
एकम की हत्या में प्रयोग हुआ माउजर अभी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। एकम के पिता जसपाल सिंह का कहना है कि जो माउजर एकम के घर से मिला है। वह हत्या में प्रयोग हुए माउजर से अलग है। उन्होंने बताया कि सीरत के नाम पर वेवले स्कॉट पिस्टल रजिस्टर है। जबकि जो पिस्तौल मिली है कि वह देसी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने उस पिस्तौल को लैब में भेज दिया है। उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
एकम की हत्या को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले के तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनमें सीरत का भाई विनय प्रताप सिंह, जसविंदर कौर और जगत शामिल है। जिस दिन एकम का शव मिला, उस दिन पड़ोसियों ने कैमरे न लगे होने की बात कहीं थी। पुलिस की टीम इलाके में दोबारा जांच शुरू की तो एक घर में कैमरे लगे मिले। पुलिस ने मकान मालिक से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग ली है।