{"_id":"594a400d4f1c1b950f8b457c","slug":"jind-boy-killed-girl-friend-and-buried-dead-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कृष्ण ने राधा' का कत्ल कर दफना दिया, फिर खुद निकाली गड़ी लाश और बताई वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'कृष्ण ने राधा' का कत्ल कर दफना दिया, फिर खुद निकाली गड़ी लाश और बताई वजह
Thu, 22 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'कृष्ण ने अपनी राधा' का कत्ल कर दिया और उसे खेत में दफना दिया। पकड़ा गया तो खुद गड़ी हुई लाश निकाली और कत्ल करने की वजह भी बताई, देखिए।
2 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
मामला हरियाणा के जींद का है। 15 जून से लापता लड़की का शव मंगलवार दोपहर बरामद हुआ। उसे कत्ल करने वाले युवक ने खुद उसकी लाश निकालकर पुलिस को सौंपी। मृतका की पहचान न्यू शिवपुरी कालोनी निवासी शालू के रूप में हुई और कातिल का नाम शुभम है। शालू जागरण मंडली में काम करती थी और राधा बनती थी, वहीं शुभम कृष्ण की भूमिका निभाता था।
3 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया कि शालू के साथ उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन शालू शादी करने का दबाव डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने शालू को ठिकाने लगाने की सोची। इसके लिए वह 15 जून की रात को जागरण में ले जाने की बात कहकर शालू को बाइक पर साथ ले गया था। रात को ही उसने अपने साथी दीपक, शिवम व मंगल के साथ मिलकर शालू की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
फिर शुभम और उसके दोस्त शव को एक वाहन में डालकर गांव जलालपुर के खेतों में ले गए और रजवाहे की पटरी के साथ खाली पड़ी जमीन को खोदकर शव को दफना दिया। उसके बाद वे गांव लौट आए, लेकिन शालू घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसके बारे में शुभम से बात की। शुभम ने उन्हें जवाब नहीं दिया, उल्टा उनके साथ गाली गलौच की।
विज्ञापन
5 of 6
जींद में युवक ने प्रेमिका का कत्ल किया
शालू के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिसक को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुभम को उठाया और सख्ती की तो उसने सारी बात बता दी। फिर पुलिस ने इसके दीपक व शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों को लेकर घटनास्थल पर गई और जमीन की खोदाई करा शव को बाहर निकाला। शव की हालत खराब काफी खराब हो चुकी थी, वह गल चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।