घर से बाहर पढ़ाई करने जा रही हो या नौकरी करने, लड़कियों को ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। वरना वो होगा, जो इन दो बहनों के साथ हुआ।
पैसा कमाने के लिए नौकरी की चाहत में घर से निकली लड़कियां अकसर इन चक्करों में फंस जाती हैं। बहुत लोग ऐसे होते हैं जो पैसा कमाने का लालच देकर काम दिलाते हैं, हसीन सपने दिखाते हैं। पर इनसे बचकर रहने की जरूरत है, गलत राह पर जा सकती हैं। अगर ऐसा हो भी जाए तो इन दोनों बहनों की तरह जान देने की बजाय, पुलिस को शिकायत करें ताकि और लड़कियों के साथ ऐसा न हो पाए।
घटना पंजाब के जालंधर की है। स्थानीय लद्देवाली रोड पर सोमवार रात को दो युवतियां बेहोश मिली थीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थीं। दोनों ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने कोमल व उसके भाई हनी पर आरोप लगाया कि दोनों उन्हें परेशान करते थे। हनी उन्हें नशे का डोज भी देता था। इसके अलावा वे उनसे जिस्मफिरोशी करने के लिए मजबूर करते थे।
लड़कियों ने सुसाइड नोट में लिखा कि इसी से दुखी होकर वे जान दे रही हैं। लड़कियों ने लिखा कि कोमल बहुत गंदी है। इतनी गंदी, कि हम उसकी शक्ल नहीं देखना चाहती। वह हमसे धंधा करवाती थी। उसने हमें कॉल गर्ल बना दिया था। हमसे जिस्मफरोशी का जबरन धंधा करवाती थी। अब और बर्दाश्त नहीं होता, इसलिए सभी दोस्तों को अलविदा।
गौरतलब है कि स्थानीय लद्देवाली रोड पर सोमवार रात को दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों बेसुध हालत में लद्देवाली रोड पर मिली थीं। किसी राहगीर ने इन्हें देखकर थाना रामामंडी पुलिस को सूचित किया। पुलिस उनको अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला।