उद्योगपति के घर में हुए दोहरे हत्याकांड से बेटा सदमे में है। वह जब कमरे में आया तो मां खून से लथपथ थी, नौकर की लाश पड़ी थी।
2 of 7
Double Murder in Jalandhar
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, जालंधर के माडल टाऊन में मंगलवार देर शाम को हुई। रेडीमेड कपड़ों और देसी घी के व्यापारी पृथ्वीपाल हांडा की पत्नी और नौकर की हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरों ने तिजोरी को इनोवा गाड़ी में लोड कर दिया था।
3 of 7
Double Murder in Jalandhar
- फोटो : अमर उजाला
इनोवा स्टार्ट कर निकलने लगे तो कारोबारी का बेटा आ गया। लुटेरे तिजोरी से लदी इनोवा को छोड़कर छत के रास्ते से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कमिनश्नर अर्पित शुक्ला, विधायक केडी भंडारी और डॉ. एसएस भट्टी वारदात स्थल पर पहुंचे।
4 of 7
Double Murder in Jalandhar
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक हांडा डेयरी वालों का मॉडल टाऊन में कपड़े के शोरूम के अलावा देसी घी का थोक व सप्लाई का कारोबार है। कारोबार को पृथ्वीपाल हांडा और उनका बेटा जतिन संभालते हैं। पृथ्वीपाल की पत्नी सुजाता हांडा हाउस वाइफ थी। नौकर हरीश भी 22 साल से साथ ही रहता था।
5 of 7
Double Murder in Jalandhar
- फोटो : अमर उजाला
कोठी और कारोबार स्थल पास-पास ही थे। मंगलवार शाम को जतिन पैदल ही कोठी आया तो बार बार घंटी बजाने पर भी घर का दरवाजा नहीं खुला। पांच मिनट तक घंटी बजाई तो पड़ोसी ने आकर बताया कि उनके घर से चीखने की आवाज सुनाई दी थी। इस पर जतिन ने 15 फुट ऊंचा दरवाजा फांदकर घर के भीतर प्रवेश किया।