फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंधों का शक: पत्नी-बेटे को हरिद्वार गया घुमाने, लगाया ठिकाने

Thu, 22 Sep 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 22 Sep 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
double murder in karnal, wife and son killed by man due to doubt of illegal relations
अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी और बेटे का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंधों का शक क्या हुआ, एक व्यक्ति अपने बेटे को ही किसी और का समझने लगा। इसी शक ने उसे पत्नी और बच्चे का कातिल बना दिया।
double murder in karnal, wife and son killed by man due to doubt of illegal relations
अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी और बेटे का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
नीलोखेड़ी के गांव ऐबला निवासी विजय ने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में विजय ने जहां पत्नी सीमा के किसी और के साथ संबंध होने का आरोप लगाया और कहा कि बेटा भी किसी और का था, वहीं सीमा के भाई ने विजय पर ही किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। सीमा के भाई ने आरोप लगाया कि किसी और लड़की के साथ संबंध होने के कारण ही दोनों में झगड़ा होता था।

double murder in karnal, wife and son killed by man due to doubt of illegal relations
अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी और बेटे का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
इसका खुलासा गागलहेड़ी यूपी में सोमवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने अनुसार, दोहरे हत्याकांड को महिला के पति विजय ने ही अंजाम दिया है। विजय ने अवैध संबंधों के शक में जघन्य अपराध कर डाला। एसएसपी मनोज तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी विजय पुत्र सुब्बा सिंह ग्राम एबला, थाना भुटाना, जिला करनाल निवासी ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
double murder in karnal, wife and son killed by man due to doubt of illegal relations
अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी और बेटे का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विजय पुत्र सुब्बा सिंह अपनी पत्नी सीमा (28) और बच्चा जश्न उर्फ कृष्णा (7) को कार में हरिद्वार घुमाने के बहाने घर से निकला। रास्ते में उसने एक चाकू खरीदा। सहारनपुर बार्डर पर पहुंचकर नौगजा पीर पर रुका। उसके बाद एक होटल पर कार रोकी और चाय एवं दूध का आर्डर दिया। इसी दौरान मौका पाकर उसने चाय एवं दूध में नींद की गोलियां मिला दी। चाय पीने के बाद वे कार में बैठे और चल दिए। कुछ ही देर में सीमा और जश्न गाड़ी में सो गए।
विज्ञापन
double murder in karnal, wife and son killed by man due to doubt of illegal relations
अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी और बेटे का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विजय ने उनके सोते ही उसने सुनसान स्थान देखकर अपनी सीमा और जश्न का गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह उन्हें ठिकाने लगाने के लिए बिहारीगढ़ की ओर जा रहा था, लेकिन पुलिस की चेकिंग देखकर उसने कार गांव की ओर मोड़ ली। काफी देर तक कार को खड़ी देखकर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी विजय ने पुलिस को गुमराह किया और बताया कि बदमाशों ने उसे रोका। उसकी पत्नी और बच्चे को मार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed