{"_id":"57a747564f1c1b2f1a2b905d","slug":"important-update-in-brigadier-retd-jagdish-gagneja-senior-rss-leader-shot-case-jalandhar-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गगनेजा के लिवर में फंसी गोली, DMC लुधियाना शिफ्ट, DGP देखने आए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगनेजा के लिवर में फंसी गोली, DMC लुधियाना शिफ्ट, DGP देखने आए
Tue, 09 Aug 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 09 Aug 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rss sah sanghchalak
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा की हालत अभी स्थिर बनी हुई है, लेकिन उनके लिवर में एक गोली फंसी हुई है। इसके चलते उन्हें रविवार को डीएमसी लुधियाना शिफ्ट कर दिया गया। तस्वीरें।
ब्रिगेडियर गगनेजा पर हमला संवेदनशील घटना : अरोड़ा
2 of 5
punjab police officers
- फोटो : amar ujala
वहीं डीजीपी कानून व्यवस्था हरदीप सिंह ढिल्लों रविवार को जालंधर पहुंचे। उन्होंने एडीजीपी आईपीएस सहोता, आईजीपी निर्लभ किशोर, कमिश्नर अर्पित शुक्ला, एआईजी हरजीत बाजवा के साथ घटनास्थल का दौरा किया। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने शाम को जालंधर पीएपी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने काउंटर इंटेलिजेंस और पंजाब इंटेलिजेंस ब्यूरो के अलावा ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन के अधिकारियों के साथ भी बात की। डीजीपी ने ब्रिगेडियर गगनेजा की हत्या की कोशिश के मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है।
इसमें एडीजीपी आईपीएस सहोता, आईजीपी निर्लभ किशोर, कमिश्नर अर्पित शुक्ला, एआईजी अमरजीत बाजवा को शामिल किया गया है। एसआईटी के तमाम अधिकारियों ने रविवार को वारदात स्थल का दौरा किया और क्राइम सीन को देखा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोली 32 बोर की रिवाल्वर से चली थी। आरोपियों ने पास से छह गोलियां चलाई हैं, जिसमें से तीन ब्रिगेडियर गगनेजा को जा लगी। शनिवार रात को ब्रिगेडियर गगनेजा की सर्जरी कर दो गोलियां निकाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी की ओर से कोई ऐसी चेतावनी नहीं थी
4 of 5
rss sah sanghchalak
- फोटो : amar ujala
अंदरूनी खून का बहाव अधिक होने से स्कैन में साफ नहीं आ रहा था। खून की सफाई के बाद सामने आया कि एक गोली लीवर के बीच लगी हुई है। शनिवार देर रात लुधियाना से स्पेशल डॉक्टरों की टीम पटेल अस्पताल पहुंची। उन्होंने गगनेजा की जांच की। हालत को देखते हुए रविवार को उनको डीएमसी लुधियाना शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। इसके लिए एक एंबुलेंस लुधियाना से मंगवाई गई, जिसमें दो चिकित्सक भी थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीमें जांच कर रही है।
5 of 5
पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
डीजीपी सुरेश अरोड़ा रविवार शाम को ज्योति चौक के पास उस स्थान पर पहुंचे, जहां ब्रिगेडियर गगनेजा को गोलियां मारी गई थीं। उन्होंने कहा कि किसी एजेंसी की ओर से कोई ऐसी चेतावनी नहीं थी कि पंजाब में आरएसएस नेता पर हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह काफी संवेदनशील घटना है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीमें जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।