लड़की से बहुत प्यार करता था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि जब तक प्रेमिका की सांस नहीं थर्मी, वह उसकी गर्दन काटता गया। तस्वीरें इतनी भयावह, देख नहीं पाओगे।
2 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
घटना हरियाणा के हिसार की है। ओल्ड कोर्ट कांपलेक्स स्थित फूड हब में प्रेमी नवीन ने प्रेमिका पूजा की बड़ी निर्दयता से हत्या की। हत्यारोपी प्रेमी के वार करते समय हाथ भी नहीं कांपे। उसने पूजा पर तब तक वार किए, जब तक उसकी सांस नहीं थमी। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूजा पर 15 बार चाकू से वार के निशान पाए गए हैं।
3 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक युवती दोपहर करीब 1:50 बजे कैफे में आए थे। वे बेसमेंट में बैठ गए और उन्होंने आइसक्रीम का ऑर्डर दिया। आइसक्रीम मिलने के बाद दोनों बातचीत करते हुए आईसक्रीम खाने लगे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इतनी ही देर में नवीन ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर वार करने शुरू कर दिया।
4 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
पहले वार पर युवती जैसे ही चिल्लाई आसपास की टेबल पर बैठे जोड़ों ने उसका बचाव करने की कोशिश की तो वह उनकी तरफ चाकू लेकर दौड़ा। कारिंदों ने भी बचाव की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें भी मारने के लिए दौड़ पड़ा। डर के मारे कोई नजदीक नहीं आया। उन्होंने ऊपर काउंटर पर बैठे कैफे मालिक को बताया कि नीचे झगड़ा हो गया और एक युवक चाकू से वार कर रहा है।
5 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
जब तक कैफे मालिक नीचे पहुंचा तब भी आरोपी युवक पूजा पर लगातार वार कर रहा था। कैफे मालिक और अन्य लोगों ने उसे काबू कर लिया। वारदात के बाद नवीन ने खुद को भी मारने की कोशिश की। उसने पूजा की चुन्नी से गले में फंदा लगा लिया। कैफे के मालिक और कारिंदों ने तुरंत उसके गले से फंदा हटाया और उसे पकड़कर बैठा लिया। उन्होंने पुलिस के पास कॉल की।