{"_id":"599929554f1c1bfa4a8b485c","slug":"haryana-man-killed-five-years-old-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम: बाप ही निकला 5 साल के बेटे का हत्यारा, इतना पीटा कि बाजुएं टूट गई थीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम: बाप ही निकला 5 साल के बेटे का हत्यारा, इतना पीटा कि बाजुएं टूट गई थीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Aug 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
5 साल के बेटे का हत्यारा बाप
पांच साल के मासूम का पोस्टमार्टम किया तो डॉक्टर भी उसके साथ हुई दरिंदगी का मंजर देखकर हैरान रह गए और ये किसी और ने नहीं, बल्कि उसके आपने ही बाप ने की।
5 साल के बेटे का हत्यारा बाप
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। गांव औरंगाबाद में कभी न भुलाने वाली वारदात सामने आई है। पोल्ट्री फार्म में अंडे टूटने पर मालिक से डांट क्या खाई सौतेले बाप ने आपा ही खो दिया, खीझ में घर आकर पहले बेटे को बेरहमी से पीटा, इतने में भी गुस्सा शांत न हआ तो सोते मासूम को खेत में ले जाकर मार डाला। मासूम का गला दबाने के बाद अपनी करतूत छिपाने के लिए उसका सिर जमीन में गाड़ कर कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद आकर घर में सो गया।
5 साल के बेटे का हत्यारा बाप
नींद खुली तो बेटे को न पाकर मां ने शोर मचाया, इस बीच आरोपी के पैरों में कीचड़ देख पूछताछ की तो राज उगल दिया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस बीच पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मूल रूप से नेपाल का रहने वाला विजय औरंगाबाद के पोल्ट्री फार्म में काफी समय से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 साल के बेटे का हत्यारा बाप
शराब पीने की लत से विजय का घरेलू जीवन ठीक नहीं चल रहा था। पहली पत्नी रोज के झगड़ों से तंग आकर उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद विजय ने नेपाल की ही मुन्नी से शादी कर ली, जिसके पास पहले से पांच वर्ष का बेटा मुनीष था। इधर, शराब की लत की वजह से दूसरी पत्नी से विजय की अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पोल्ट्री फार्म पर काम करते हुए विजय से अंडे टूट गए, जिस पर मालिक से उसे डांट पड़ी।
विज्ञापन
5 साल के बेटे का हत्यारा बाप
इसी गुस्से में विजय ने काम से पोल्ट्री फार्म में ही बने क्वार्टर में लौटकर किसी बात पर अपने सौतेले बेटे मनीष को डंडे से मारना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह शांत कराया, मगर विजय का गुस्सा कम नहीं हुआ। शुक्रवार रात 12 बजे जब सब सो गए तो मां मुन्नी के पास सो रहे मनीष को उठाकर पास के गन्ने के खेत में ले गाया। यहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।