हरियाणा के हिसार में व्हाट्सएप पर अपनी वेदना बताकर धांसू गांव के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात जीएनएम ने बुधवार रात अपनी साढ़े चार साल की बेटी संग जहरीला टीका लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय महिला गांव रोहनात की रहने वाली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिसार की माल कालोनी निवासी मृतका के पिता धर्मवीर ने बताया कि वह टोहाना में रोडवेज में क्लर्क हैं। उन्होंने अपनी बेटी रवीना की शादी वर्ष 2015 में रोहनात गांव निवासी अनीश से की थी। रवीना को उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। धर्मवीर ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा 11 बजे उसके भाई सुरेंद्र ने रवीना का फोन पर स्टेटस देखा, जिसमें रवीना सबको छोड़कर जाने की बात कह रही थी।
व्हाट्सएप स्टेटस पर कही सबको छोड़ जाने की बात, जीएनएम ने बेटी संग जहरीला टीका लगा जान दी, जानें- वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन