{"_id":"5bf0e4babdec22174c7dfc2a","slug":"four-family-members-murder-in-panchkula-horrible-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शख्स के सिर पर ऐसा 'खून' सवार हुआ, महिला और 3 बच्चों को दे दी खौफनाक मौत, भयावह तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शख्स के सिर पर ऐसा 'खून' सवार हुआ, महिला और 3 बच्चों को दे दी खौफनाक मौत, भयावह तस्वीरें
Sun, 18 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक शख्स के सिर पर ऐसा 'खून' सवार हुआ कि उसने पहले बुजुर्ग महिला को मारा और फिर उसके तीन पोते-पोती को। घर के अंदर का मंजर ऐसा था, देखकर सिहर गए सब।
2 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
हरियाणा के पंचकूला जिले के खटौली गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब सभी कमरे में सो रहे थे। मृतकों की पहचान राजबाला (75), दिवांशु (17), आयुश (12) और किशोरी ऐश्वर्या (18) के रूप में हुई है। हत्यारोपी ने चारों की कनपटी और मुंह पर दो-दो गोलियां मारी हैं।
3 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मृतक महिला राजबाला के भाई सुरेशपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से 9 कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
हत्या की सूचना मिलते ही सीपी चारू बाली, डीसीपी अभिषेक जोरवाल समेत कई थानों की पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, परिवार को सांत्वना देने के लिए घटनास्थल पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी पहुंचे। गांव वालों को हत्या की जानकारी सुबह उस वक्त लगी जब उनके घर पर करीब साढ़े छह बजे गांव का एक स्कूल मास्टर दूध लेने के लिए आया।
विज्ञापन
5 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह राजबाला के भाई सुरेशपाल को बुलाकर लाया जोकि घर से थोड़ी दूर बैठका में सोए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है, जबकि स्टोर, जिसमें कुत्ते बंधा था उसका दरवाजा गली की तरफ वाला खुला था। इसके बाद वह घर के अंदर गए, लेकिन भीतर का मेन गेट बंद था। इस पर दरवाजा कूदकर वह घर के अंदर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।