{"_id":"6281239f697735315209a102","slug":"five-youths-jumped-into-canal-to-save-their-lives-from-attackers-in-yamunanagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सीएम की रैली से लौट रहे 10 युवकों पर हमला, जान बचाने की खातिर पांच नहर में कूदे, सभी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: सीएम की रैली से लौट रहे 10 युवकों पर हमला, जान बचाने की खातिर पांच नहर में कूदे, सभी लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 May 2022 09:42 PM IST
सार
सीएम की रैली से लौट रहे कार सवार 10 युवक यमुना नहर के बूड़िया घाट पर नहाने के लिए रुके थे। तभी हथियारों से लैस होकर बाइकों पर पहुंचे 30-35 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हथियारों से लैस हमलावरों से जान बचाने के लिए यमुना नहर में कूदे पांच युवक पानी में बह गए। वहीं पांच अन्य युवकों ने मौके से भागकर जान बचाई। हमलावर युवकों की गाड़ी को तोड़कर फरार हो गए। घटना रविवार शाम की है और रात तक पानी में बहे युवकों का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमले का कारण रंजिश बताया जा रहा है। यमुनानगर के जगाधरी अनाज मंडी में हुई मुख्यमंत्री की रैली से लौट रहे शांति कॉलोनी निवासी 10 युवक अपनी कार रोककर बूड़िया घाट पर नहाने के लिए रुके थे।
2 of 5
घटनास्थल पर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान बाइकों पर सवार 30 से 35 युवक वहां पहुंचे। सभी के हाथ में लोहे के रॉड, पाइप और डंडे थे। हमलावरों ने घाट पर नहा रहे युवकों के साथ गाली-गलौज किया और हमला बोल दिया। हमलावरों से घिरे देख साहिल, सन्नी, निखिल, अल्लाउद्दीन और उसके चाचा के लड़के सुलेमान नहर में कूद गए। पांचों युवकों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। इस कारण सभी डूबकर लापता हो गए।
3 of 5
सुलेमान, निखिल और अल्लाऊद्दीन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपक, साहिल, शौकीन, अमन और ईशु ने भागकर जान बचाई। युवकों की कार को क्षतिग्रस्त कर हमलावर अपनी बाइकों पर बैठकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर डीएसपी सुभाष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवकों की नहर में काफी तलाश की लेकिन रात तक उनका सुराग नहीं लग सका है। सुलेमान के पिता मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि अल्लाउद्दीन का 2020 से ही यमुनानगर के सन्नी के साथ विवाद चल रहा है। यही कारण है कि सन्नी ने अन्य युवकों के साथ हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहर में युवकों को तलाशना हुआ मुश्किल
गोताखोर राजीव ने बताया कि डीएसपी ने फोन पर सूचना दी थी कि नहर में पांच युवक डूब गए हैं। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे लेकिन काफी तलाश के बाद भी युवकों का सुराग नहीं लग पाया है। नहर के अंदर काफी झाड़ियां और पेड़ गिरे होने के कारण युवकों को तलाशने में काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बूड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ युवक नहर में डूब गए हैं। मौके पर क्षतिग्रस्त कार बरामद हुई है, जिससे लग रहा है कि युवकों पर हमला किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।