सरहद पार पाकिस्तान से आतंकी साजिश रच देश को दहलाने की बारूदी साजिश एकबार फिर बेनकाब हुई है। विस्फोटकों के साथ धरे गए आतंकियों के मोबाइल फोन से इस नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। दरअसल आतंकियों से बरामद फोन में पाकिस्तान में पल रहे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा द्वारा बीआईपी एप से भेजी गई आदिलाबाद की लोकेशन मिली है। साथ ही पाकिस्तान निर्मित एक पिस्टल की भी बरामदगी बताई जा रही है। यही कारण है कि साजिश में पाकिस्तान या उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जिन चार आतंकियों को पकड़ा है, वह पंजाब राज्य के फिरोजपुर और लुधियाना जिले के हैं। माना जा रहा है कि भारत को दहलाने की साजिश पाकिस्तान से बैठकर लुधियाना की जेल में रची जा रही थी।
सरहद पार से देश को दहलाने की साजिश बेनकाब: पाकिस्तान में पल रहे आतंकी रिंदा की ओर से भेजी लोकेशन आतंकियों के फोन में मिली
देव शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 06 May 2022 04:01 AM IST
सार
करनाल पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बेहद कम समय में टोल प्लाजा पहुंचकर कार्रवाई की। इसके पीछे पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन