{"_id":"5ab22b9c4f1c1bbd758b69aa","slug":"five-people-killed-in-roadways-bus-and-car-collision-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसारः बस और कार में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिसारः बस और कार में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की जान गई
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
हिसार में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। लाशें सड़क पर ऐसे बिखर गई कि देखने वालों ने मुंह मोड़ लिए। हादसा हरियाणा के हिसार में हाइवे पर हुआ। सिरसा के पास दुर्जनपुर चौक पर होंडा सिटी और रोडवेज की बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और उनकी लाशें सड़क पर बिखर गईं।
हादसे का कारण कार के टायर फटना बताया जा रहा है। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में जाकर बस से टकरा गई। कार सिरसा की तरफ से आ रही थी। वहीं बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें से कइयों को चोट भी लगी।
मरने वाले पांचों लोग फतेहाबाद के काठमंडी के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान (19) विकास पुत्र पप्पू, (30)प्रवीण पुत्र ओम प्रकाश, (25)राधे श्याम पुत्र ओम प्रकाश, (45)रघुवीर पुत्र बंशीलाल, (55)ओमप्रकाश पुत्र बंशीलाल लाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोगों के शव टुकड़ों में बिखर गए। हाल देखकर हर कोई सन्न था। सड़क पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था। हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी देखा आंखे खुली की खुली रह गई।