{"_id":"584f82dc4f1c1b666f64a376","slug":"fire-in-house-due-to-blast-in-mohali-5-people-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हादसे में 3 बेटियों समेत जिंदा जल गया पूरा परिवार, चूक निकली मामूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हादसे में 3 बेटियों समेत जिंदा जल गया पूरा परिवार, चूक निकली मामूली
Tue, 13 Dec 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 13 Dec 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहाली में आग अगने से मां-बाप और 2 जवान बेटियों की मौत हो गई थी, जिसमें घायल तीसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ पूरा परिवार खत्म हो गया।
2 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के गांव दयालपुरा सोढ़िया में 3 दिसंबर की रात बिजली के शार्ट सर्किट से घर में लगी आग के मामले में घायल पांचवें सदस्य ने दम तोड़ दिया है। हरप्रीत कौर रविवार शाम तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन रविवार की रात हरप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया है। हादसे में परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो चुकी है।
3 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक लड़की का पोस्टमार्टम कराकर लाश वारिसों के हवाले कर दी है। वहीं, आगजनी की इस घटना में खत्म हुए पूरे परिवार की अंतिम अरदास 17 दिसंबर को गांव के गुरुद्वारा सिंह सभा में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, कुलजीत सिंह पंजाब के पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर प्रिंटर तैनात थे। गांव के दर्शन सिंह, सुरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ तो यहां शोर मच गया। कुलजीत के घर के सामने ही रहने वाले परिवार को अंदर से आवाजें सुनाई दी। जब हम वहां पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
5 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा तोड़ा तो अंदर धुआं था। बाहर से दरवाजा तोड़ने वाले लोगों को भी करंट लगा। प्राथमिक जांच के अनुसार, शनिवार रात कुलजीत सिंह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। माना जा रहा था कि पंखे में कोई खराबी थी, जिसमें से हादसे वाली रात चिंगारियां निकली और बिस्तर पर आ गिरीं जिससे आग लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।