मोहाली में आग अगने से मां-बाप और 2 जवान बेटियों की मौत हो गई थी, जिसमें घायल तीसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ पूरा परिवार खत्म हो गया।
2 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के गांव दयालपुरा सोढ़िया में 3 दिसंबर की रात बिजली के शार्ट सर्किट से घर में लगी आग के मामले में घायल पांचवें सदस्य ने दम तोड़ दिया है। हरप्रीत कौर रविवार शाम तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन रविवार की रात हरप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया है। हादसे में परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो चुकी है।
3 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक लड़की का पोस्टमार्टम कराकर लाश वारिसों के हवाले कर दी है। वहीं, आगजनी की इस घटना में खत्म हुए पूरे परिवार की अंतिम अरदास 17 दिसंबर को गांव के गुरुद्वारा सिंह सभा में की जाएगी।
4 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, कुलजीत सिंह पंजाब के पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर प्रिंटर तैनात थे। गांव के दर्शन सिंह, सुरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ तो यहां शोर मच गया। कुलजीत के घर के सामने ही रहने वाले परिवार को अंदर से आवाजें सुनाई दी। जब हम वहां पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था।
5 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा तोड़ा तो अंदर धुआं था। बाहर से दरवाजा तोड़ने वाले लोगों को भी करंट लगा। प्राथमिक जांच के अनुसार, शनिवार रात कुलजीत सिंह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। माना जा रहा था कि पंखे में कोई खराबी थी, जिसमें से हादसे वाली रात चिंगारियां निकली और बिस्तर पर आ गिरीं जिससे आग लग गई।