{"_id":"584fa64a4f1c1bad5d64980f","slug":"panchkula-murder-murder-auto-friver-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: बेटे का कत्ल कर रहे थे हमलावर, पिता के मोबाइल में रिकार्ड हुई चीखें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: बेटे का कत्ल कर रहे थे हमलावर, पिता के मोबाइल में रिकार्ड हुई चीखें
Tue, 13 Dec 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 13 Dec 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Panchkula Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटे पर जब हमला हुआ तो पिता का फोन आ गया। ऑन करते ही बेटे की चीखें मोबाइल पर रिकार्ड हो गईं, लेकिन पिता उसे बचा न पाया। वारदात, चंडीगढ़ के मौलीजागरां के साथ लगते रेलवे यार्ड की है।
2 of 6
Panchkula Murder
मृतक के पिता पित्तरदीन ने बताया कि रविवार को शाम साढ़े सात बजे संजय अपने घर से ऑटो में गैस भरवाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-38 आया था। उसे एक रिसेप्शन पार्टी में जाना था। घर बोलकर गया कि अभी आधे घंटे में ऑटो में गैस भरवाकर आता हूं। देर होने पर शाम करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच मृतक के पिता पित्तरदीन ने उसे कॉल किया।
3 of 6
Panchkula Murder
पित्तरदीन ने बताया कि कॉल पिक हुई, लेकिन काफी शोर सुनाई दे रहा था, कुछ ऑटो के भाड़े को लेकर बहस चल रही थी। यात्री सौ का नोट दे रहे थे, संजय उनसे पांच सौ रुपये मांग रहा था। इसी बीच फोन कट गया। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Panchkula Murder
वहीं मामले में सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि दिन में बारह बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रेलवे यार्ड के पास शव पड़ा है। पुलिस कंट्रोल रूम को किसी राहगीर ने मामले की सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
5 of 6
Panchkula Murder
जांच के दौरान पुलिस को बॉडी से चंद कदम की दूरी पर खून से सना कंक्रीट का टूटा पिलर भी पुलिस को मिला है। इसका वजन करीब 30 किलो है। जहां कंक्रीट का टूटा पिलर मिला है उसके करीब 50 मीटर की दूरी पर शव था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।