फेसबुक पर चैटिंग में ही एक युवती को युवक से प्यार हो गया। दोनों की शादी भी हुई, लेकिन अब शादी के बाद दोनों के रिश्ते में ऐसी नौबत आ गई है।
2 of 8
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी
फेसबुक पर चैटिंग पर युवती को युवक से प्यार हो गया। दोनों ने शादी भी कर ली। शादी के बाद उसकी बेटी हुई तो पति ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। महिला बेटी को पिता का नाम दिलाने के लिए अदालत में गई। जहां अदालत ने बेटी का डीएनए टेस्ट करने का आदेश दिया।
3 of 8
शादी के बाद डीएनए टेस्ट की मांग
पंजाब के मोगा के गांव जैसिंहवाला महिला ने अपनी बेटी को पिता का नाम दिलाने के लिए अदालती आदेशों पर सोमवार को फिर से सिविल अस्पताल डीएनए टेस्ट करवाने पहुंची। जहां सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर अरविंदर पाल सिंह गिल की मौजूदगी में बच्ची का डीएनए सैंपल लेकर विभाग की लैब में जांच के लिए भेजा गया।
4 of 8
फेसबुक पर प्यार हुआ तो कर ली शादी
कस्बा धर्मकोट में ब्याही गई मनप्रीत कौर के मुताबिक फरवरी 2013 में उसकी बातचीत फेसबुक पर धर्मकोट के निवासी जगजीत सिंह से शुरू हुई। जगजीत ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में रहता है। 24 फरवरी 2014 को उसकी शादी जगजीत से हो गई।
मनप्रीत के पिता ने बेटी की शादी में जरूरत अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसका पति दहेज व नकदी की मांग को लेकर परेशान करने लगा। उसने जगजीत ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पक्की नौकरी करने के लिए पैसों की जरूरत है। इसका विरोध करने पर उसके ससुराली वाले मारपीट करने लगे। इस मामले की सूचना मायके वालों को दिए जाने पर उसके पिता समेत अन्य पंचायत के सदस्यों ने उसका घर बसाने का प्रयास किया।