{"_id":"5c6d15e9bdec22691d36d73a","slug":"family-finished-in-road-accident-in-jhajjar-five-people-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हंसते-खेलते शादी से लौट रहा था परिवार...रास्ते में पांचों की हो गई मौत, तस्वीरें देख नहीं पाओगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंसते-खेलते शादी से लौट रहा था परिवार...रास्ते में पांचों की हो गई मौत, तस्वीरें देख नहीं पाओगे
विक्रम, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
झज्जर में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी में शिरकत करके एक परिवार दिल्ली से हसंते-खेलते लौट रहा था कि रास्ते में पांचों की मौत हो गई। 'काल' ने उन्हें इस तरह अपना ग्रास बनाया कि आप तस्वीरें देख नहीं पाएंगे।
2 of 5
झज्जर में सड़क हादसा
हरियाणा के झज्जर में एक कार और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव रईया के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक 20 फीट तक कार को घसीटता हुआ ले गया।
3 of 5
झज्जर में सड़क हादसा
हादसे की खबर मिलते ही गांव रईया के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे घुसी कार को निकाला। हादसे की खबर मिलते ही कासनी गांव के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
झज्जर में सड़क हादसा
मृतकों की पहचान गांव कासनी निवासी विरेंद्र (37), उसकी पत्नी सुशीला (35), बेटी छुटकी (18), बेटे प्रियांशु (12) व उनके गांव के ही सुनील (33) के रूप में हुई। ये सब दिल्ली में आयोजित विरेंद्र की भतीजी के शादी समारोह से वापस गांव लौट रहा थाकि रास्ते में कार रईया गांव के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
झज्जर में सड़क हादसा
हादसे का 5वां मृतक सुनील भी विरेंद्र के साथ उसकी भतीजी के शादी समारोह में शिरकत करने के लिए उनके साथ दिल्ली गया था। डीएसपी हंसराज बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, फिलहाल मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।